राजस्थान: युवक और उसकी महिला मित्र ने बांध में कूदकर की आत्महत्या
Published : Aug 10, 2023, 12:55 pm IST
Updated : Aug 10, 2023, 12:55 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

दोनों मंगलवार दोपहर से लापता थे और कपड़े से बंधे उनके शव बुधवार शाम को मंडोल बांध से बरामद किए गए.

जयपुर: राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में एक वन कर्मी और उसकी महिला मित्र ने बांध में कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि दोनों मंगलवार दोपहर से लापता थे और कपड़े से बंधे उनके शव बुधवार शाम को मंडोल बांध से बरामद किए गए। प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि उन्होंने मंगलवार शाम को बांध में कूदकर आत्महत्या की।

पुलिस के अनुसार, युवक और युवती, दोनों शादीशुदा थे और पिछले कुछ वर्षों से एक-दूसरे के संपर्क में थे। बिजौलिया पुलिस थाने के प्रभारी उगमा राम ने बताया प्राथमिक जानकारी से पता चलता है कि उनमें प्रेम संबंध था।

उन्होंने बताया कि युवक नरेश मांडलगढ़ में श्यामपुरा वन चौकी पर तैनात था जबकि निर्मला नामक महिला अपने पति अंबालाल के साथ बिजौलिया कस्बे में रह रही थी। अंबालाल गत शनिवार से मध्य प्रदेश में था और पुलिस ने बुधवार को उसे घटना की जानकारी दी।

थानाधिकारी ने कहा, ‘‘नरेश और निर्मला मंगलवार को लापता हो गए थे। उनके फोन बंद थे। नरेश के पिता ने मंगलवार को मांडलगढ़ थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। इस बीच बिजौलिया के मंडोल बांध से दो शव बरामद हुए। शवों की पहचान नरेश और निर्मला के रूप में की गई है।’’

Location: India, Rajasthan, Jaipur

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प पर हुए हमले के प्रयास के पीछे क्या कारण है?

26 Apr 2026 3:50 PM

\'वे पार्टी का सम्मान नहीं कर सके, 3 करोड़ पंजाबियों को धोखा दिया\': हरपाल चीमा

25 Apr 2026 1:48 PM

अजनाला गांव में हादसा: खेत में कंबाइन हार्वेस्टर पलटी, आग लगी | 2 घायल

18 Apr 2026 4:39 PM

अमृतसर के मुदित जैन ने 500/500 अंक प्राप्त करके शीर्ष स्थान हासिल किया

16 Apr 2026 10:51 AM

मुझे फांसी दे दो, रहम की कोई जरूरत नहीं, आप अपने अपील वापस ले लें, बलवंत सिंह राजोआना ने जत्थे से कहा...

01 Apr 2026 9:47 PM

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खु ने प्रवेश कर पर टिप्पणी की | पुरानी दरें बहाल की गईं, नई दरें हटाई गईं

01 Apr 2026 2:06 PM