जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों के छह सहयोगी गिरफ्तार

खबरे |

खबरे |

जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों के छह सहयोगी गिरफ्तार
Published : Aug 10, 2023, 3:33 pm IST
Updated : Aug 10, 2023, 3:33 pm IST
SHARE ARTICLE
सांकेतिक फोटो
सांकेतिक फोटो

उनके कब्जे से एक चीनी हथगोला, दो मैगजीन, 57 कारतूस तथा आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है।

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के बारामुला और बडगाम जिलों में लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के आतंकवादियों के छह सहयोगियों को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि उत्तरी कश्मीर में बारामूला के उरी क्षेत्र में एक आतंकी मॉड्यूल का खुलासा किया गया और इसके संचालन में शामिल लश्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकवादी सहयोगियों को गिरफ्तार किया गया। एक गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सुरक्षा बलों ने संयुक्त गश्त के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा, जिसकी तलाशी लेने पर दो ग्रेनेड बरामद हुए। इस व्यक्ति की पहचान उरी के चुरुंडा इलाके के निवासी शौकत अली अवान के रूप में हुई।

अधिकारियों ने बताया कि पूछताछ के दौरान उसने अपने साथियों अहमद दीन और मोहम्मद सादिक खटाना के बारे में बताया जिनसे बाद में पूछताछ की गई। उनके पास से दो ग्रेनेड, एक चीनी पिस्तौल, एक मैगजीन और चार कारतूस बरामद किए गए।

आरोपी पाकिस्तान में रह रहे अपने आकाओं के इशारे पर सीमा पार से हथियारों और गोला-बारूद की तस्करी करने और आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए ये हथियार लश्कर के आतंकवादियों को देने में शामिल थे।

अधिकारियों के अनुसार, इस संबंध में एक मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। एक अन्य घटना में सुरक्षा बलों ने मध्य कश्मीर के बडगाम में, प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े तीन आतंकवादी सहयोगियों को जिले के खानसाहब इलाके में गिरफ्तार किया। उनके पास से आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई।

अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादी सहयोगियों की पहचान क्रेमशोरा के निवासी कैसर अहमद डार और वागर निवासी ताहिर अहमद डार और आकिब राशेद गनी के रूप में की गई।

उन्होंने बताया कि उनके कब्जे से एक चीनी हथगोला, दो मैगजीन, 57 कारतूस तथा आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM