सेंथिल बालाजी जमानत के लिए पहुंचे मद्रास उच्च न्यायालय, बुधवार को होगी सुनवाई

खबरे |

खबरे |

सेंथिल बालाजी जमानत के लिए पहुंचे मद्रास उच्च न्यायालय, बुधवार को होगी सुनवाई
Published : Oct 10, 2023, 1:03 pm IST
Updated : Oct 10, 2023, 1:03 pm IST
SHARE ARTICLE
Senthil Balaji reaches Madras High Court for bail, hearing to be held on Wednesday
Senthil Balaji reaches Madras High Court for bail, hearing to be held on Wednesday

बालाजी फिलहाल पुझल जेल में बंद हैं और सोमवार को यहां एक सरकारी अस्पताल में उनकी स्वास्थ्य जांच हुई थी।

चेन्नई : तमिलनाडु के, गिरफ्तार किए गए मंत्री वी सेंथिल बालाजी ने मंगलवार को मद्रास उच्च न्यायालय में जमानत याचिका दायर की। बालाजी की ओर से न्यायमूर्ति जी जयचंद्रन के समक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता एन आर एलानगो पेश हुए और उन्होंने अदालत से मामले में जल्द सुनवाई का आग्रह किया। न्यायाधीश ने कहा कि वह जमानत याचिका पर 11 अक्टूबर को सुनवाई करेंगे।

सेंथिल बालाजी को प्रवर्तन निदेशालय ने नौकरियों के बदले धन घोटाला से जुड़े धन शोधन मामले में 14 जून को गिरफ्तार किया था। आरोप है कि यह घोटाला तब हुआ था जब वह पूर्ववर्ती ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम सरकार में परिवहन मंत्री थे।

स्थानीय अदालत ने दो बार उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी थी। बालाजी फिलहाल पुझल जेल में बंद हैं और सोमवार को यहां एक सरकारी अस्पताल में उनकी स्वास्थ्य जांच हुई थी।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM