Ratan Tata Death: रतन टाटा के निधन पर महाराष्ट्र और झारखंड में एक दिन का राजकीय शोक

खबरे |

खबरे |

Ratan Tata Death: रतन टाटा के निधन पर महाराष्ट्र और झारखंड में एक दिन का राजकीय शोक
Published : Oct 10, 2024, 12:22 pm IST
Updated : Oct 10, 2024, 12:22 pm IST
SHARE ARTICLE
One day state mourning in Maharashtra and Jharkhand on Ratan Tata death news
One day state mourning in Maharashtra and Jharkhand on Ratan Tata death news

रतन टाटा के निधन पर महाराष्ट्र और झारखंड सरकार ने एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है.

One day state mourning in Maharashtra and Jharkhand on Ratan Tata death news In Hindi: टाटा समूह के मानद चेयरमैन और प्रख्यात उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर पूरे देश में शोक की लहर फैल गई है। 86 वर्षीय रतन टाटा का देर रात मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन हो गया। वह पिछले कुछ दिनों से बीमार थे. उन्हें ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

रतन टाटा के निधन पर महाराष्ट्र और झारखंड सरकार ने एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है. दोनों राज्य सरकारों ने रतन टाटा के सम्मान में आधिकारिक शोक की घोषणा की है. इस बीच, सरकारी कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज आधे झुके रहेंगे और कोई मनोरंजन कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जाएगा। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री शिंदे ने निर्देश दिया है कि रतन टाटा का अंतिम संस्कार पूरे आधिकारिक सम्मान के साथ किया जाए।

एकनाथ शिंदे ने रतन टाटा को नैतिकता और उद्यमिता का एक अद्वितीय और आदर्श संयोजन बताया। उन्होंने कहा कि लगभग 150 वर्षों की उत्कृष्टता और अखंडता की परंपरा के साथ टाटा समूह का सफलतापूर्वक नेतृत्व करने वाले रतनजी टाटा एक जीवित किंवदंती थे। उन्होंने समय-समय पर जिस निर्णय लेने की क्षमता और मानसिक शक्ति का प्रदर्शन किया, उसने टाटा समूह को नई औद्योगिक ऊंचाइयों पर पहुंचाया। मैं उनके प्रति अपनी हार्दिक श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी रतन टाटा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने रतन टाटा के असामयिक निधन पर एक दिन का राजकीय शोक की घोषणा की।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दु:ख एवं संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि  रतन टाटा देश के अनमोल रत्न थे। उन्होंने उद्योग जगत के साथ-साथ समाजसेवा एवं परोपकार के क्षेत्र में देश और दुनिया में अपनी अमिट छाप छोड़ी है, जिसे कभी भुलाया नही जा सकता है। वे एक सच्चे राष्ट्रवादी थे उनका जीवन उपलब्धियों से भरा रहा है।  रतन टाटा एक-एक देशवासियों के दिलों में राज करते थे। इनका निधन राष्ट्र के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर इस पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। ॐ शांति, ॐ शांति!*

(For more news apart from One day state mourning in Maharashtra and Jharkhand on RatanTata death news , stay tuned to Spokesman Hindi)
 

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM