Jammu and Kashmir News: जम्मू-कश्मीर के सांबा में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना के बाद तलाशी अभियान जारी
Published : Jun 11, 2025, 1:47 pm IST
Updated : Jun 11, 2025, 1:47 pm IST
SHARE ARTICLE
Jammu and Kashmir Search operation in Samba news in hindi
Jammu and Kashmir Search operation in Samba news in hindi

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस और सेना की संयुक्त टीमों ने तुरंत पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी

Jammu and Kashmir Search operation News In Hindi: जम्मू-कश्मीर के सांबा में संदिग्ध गतिविधि की सूचना के बाद तलाशी अभियान शुरू हो गया है। बता दें कि मामले में अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में धार रोड पर तलाशी अभियान शुरू किया, जब ग्रामीणों को संदिग्ध आतंकवादियों की गतिविधि की सूचना मिली।

अधिकारियों ने बताया कि अभियान जारी है लेकिन संदिग्धों के बारे में अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। बताया जा रहा है कि संदिग्ध सेना की वर्दी पहने हुए हैं। उन्होंने बताया कि कुछ ग्रामीणों ने रात में नड गांव के निकट एक स्कूल के पास संदिग्ध व्यक्तियों को देखा और पुलिस को सूचना दी।

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस और सेना की संयुक्त टीमों ने तुरंत पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी और तड़के तलाशी अभियान शुरू कर दिया।

(For more news apart from Jammu and Kashmir Search operation in Samba news in hindi, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

क्या दिवाली पर पटाखों पर पूरी तरह बैन रहेगा या इसकी इजाजत होगी?

30 Sep 2026 10:25 PM

चुनाव आयोग ऑफिस की और मार्च कर रहे कांग्रेसियों पर वॉटर कैनन से पानी की बौछारें, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की कर रहे मांग

25 Sep 2026 4:13 PM

स्कॉर्पियो में ड्रग्स, पुलिस पीछे! गाड़ियां टकराईं और फिर गोलियां चलीं

24 Sep 2026 9:58 AM

पाकिस्तान में 1000 रुपये प्रति लीटर होने वाला है पेट्रोल, पेट्रोलियम मंत्री ने जनता से कहा..

21 Sep 2026 3:09 PM

कनाडा से बड़ी कार्रवाई, 4 पंजाबी युवक डिपोर्ट, मांग रहे थे फिरौती

15 Sep 2026 12:32 PM

संगरूर में किसानों और पुलिस के बीच झड़प, घटना के वीडियो आए सामने, किसानों ने तोड़े बैरिकेड्स

05 Sep 2026 4:27 PM