गोवा: भाजपा ने सदानंद तनावड़े को बनाया राज्यसभा उम्मीदवार

खबरे |

खबरे |

गोवा: भाजपा ने सदानंद तनावड़े को बनाया राज्यसभा उम्मीदवार
Published : Jul 11, 2023, 1:40 pm IST
Updated : Jul 11, 2023, 1:40 pm IST
SHARE ARTICLE
file photo
file photo

भाजपा के गोवा से सदस्य विनय डी. तेंदुलकर का कार्यकाल अगस्त में पूरा हो रहा है।

New Delhi: भाजपा ने गोवा से राज्यसभा की एकमात्र सीट के लिए होने वाले द्विवार्षिक चुनाव में पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष सदानंद म्हालू शेत तनावड़े को उम्मीदवार बनाया है।

पार्टी की ओर से जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति में बताया गया कि भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने राज्यसभा चुनाव के लिए तनावड़े के नाम को स्वीकृति प्रदान की है। निर्वाचन आयोग (ईसी) ने पिछले महीने राज्यसभा की 10 सीट के लिए द्विवार्षिक चुनाव की तारीखों की घोषणा की थी। इसके तहत मतदान 24 जुलाई को होंगे।

भाजपा के गोवा से सदस्य विनय डी. तेंदुलकर का कार्यकाल अगस्त में पूरा हो रहा है। इस वजह से द्विवार्षिक चुनाव हो रहे हैं। परंपरा के मुताबिक, वोटों की गिनती मतदान प्रक्रिया खत्म होने के एक घंटे बाद 24 जुलाई को ही शाम पांच बजे होगी।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM