उत्तराखंड में बारिश का अलर्ट, CM धामी ने लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने को कहा

खबरे |

खबरे |

उत्तराखंड में बारिश का अलर्ट, CM धामी ने लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने को कहा
Published : Aug 11, 2023, 1:09 pm IST
Updated : Aug 11, 2023, 1:09 pm IST
SHARE ARTICLE
CM Dhami
CM Dhami

लगातार बारिश के कारण राज्य में सामान्य जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है।

देहरादून: मौसम विभाग ने उत्तराखंड के छह जिलों में शुक्रवार के लिए बारिश का ‘आरेंज’ अलर्ट तथा अगले तीन दिनों के लिए ‘रेड’ अलर्ट जारी किया है जिसके मद्देनजर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोगों खासकर पर्यटकों को इस दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है।  मुख्यमंत्री ने एक टवीट में कहा, ‘‘मौसम विभाग द्वारा प्रदेश के कई जिलों में ‘रेड’ एवं ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया गया है। आप सभी प्रदेशवासियों एवं पर्यटकों से अनुरोध है कि अनावश्यक यात्रा से बचें।’’

धामी ने कहा कि उन्होंने जिला प्रशासन एवं राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) को 24 घंटे अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए हैं और वह स्वयं भी संबंधित अधिकारियों से संपर्क स्थापित कर प्रत्येक परिस्थिति की निगरानी कर रहे हैं।

देहरादून मौसम केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान में टिहरी, देहरादून, पौड़ी, चंपावत, नैनीताल, उधमसिंह नगर जिलों में शुक्रवार के लिए बारिश का ‘आरेंज’ अलर्ट तथा अगले तीन दिन 12 से 14 अगस्त तक के लिए ‘रेड’ अलर्ट जारी किया है।

मौसम केंद्र ने इस दौरान कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश तथा गरज के साथ वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर की चेतावनी जारी करते हुए प्रशासन से पर्याप्त सावधानी बरतने को कहा है।

लगातार बारिश के कारण राज्य में सामान्य जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। इस साल अतिवृष्टि के कारण राज्य में भूस्खलन, बाढ़ और बादल फटने जैसी प्राकृतिक आपदाओं में जान-माल का भारी नुकसान हुआ है।

राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार, इस मानसून के दौरान विभिन्न घटनाओं में अब तक 52 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं और 37 अन्य घायल हुए हैं जबकि 19 अन्य लापता हैं। इसके अतिरिक्त, पूर्णरूप से क्षतिग्रस्त 31 मकानों सहित 1160 मकानों को नुकसान पहुंचा है और बड़ी मात्रा में कृषि भूमि भी बह गयी। राज्य में बारिश के कारण सड़कों और पुलों को भी खासा नुकसान हुआ है।

Location: India, Uttarakhand

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM