महाराष्ट्र के एक फार्महाउस से तस्करी की गई दो टन खैर की लकड़ी जब्त, मामला दर्ज

खबरे |

खबरे |

महाराष्ट्र के एक फार्महाउस से तस्करी की गई दो टन खैर की लकड़ी जब्त, मामला दर्ज
Published : Aug 11, 2023, 1:21 pm IST
Updated : Aug 11, 2023, 1:29 pm IST
SHARE ARTICLE
Image: For representation purpose only.
Image: For representation purpose only.

यह छापेमारी बुधवार को पडघा इलाके स्थित एक फार्महाउस में की गई।

ठाणे: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में वन विभाग और पुलिस ने एक फार्महाउस पर छापेमारी करके लगभग डेढ़ लाख रुपये मूल्य की तस्करी की गई दो टन खैर की लकड़ी जब्त की। यह जानकारी एक अधिकारी ने शुक्रवार को दी। अधिकारी ने बताया कि यह छापेमारी बुधवार को पडघा इलाके स्थित एक फार्महाउस में की गई।

खैर की लकड़ी से 'कत्था' निकाला जाता है, जिसका इस्तेमाल पान में किया जाता है। पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘एक गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए, वन विभाग के अधिकारियों और पुलिस दल ने एक फार्महाउस पर छापा मारा। वहां से 1.50 लाख रूपये मूल्य की तस्करी की गई दो टन खैर की लकड़ी बरामद की गई।"

उन्होंने बताया कि फार्महाउस के मालिक की पहचान साहिल चिकलेकर के रूप में हुई है और उसके खिलाफ भारतीय वन अधिनियम और भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की विभिन्न धाराओं के तहत एक मामला दर्ज किया गया है। रेंज वन अधिकारी शैकेश देवरे ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM