असम में 21 करोड़ रुपये मूल्य की हेरोइन जब्त, तीन गिरफ्तार

खबरे |

खबरे |

असम में 21 करोड़ रुपये मूल्य की हेरोइन जब्त, तीन गिरफ्तार
Published : Sep 11, 2023, 4:20 pm IST
Updated : Sep 11, 2023, 5:48 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

इन आरोपियों को उस वक्त पकड़ा गया जब वे एक वाहन से कहीं जा रहे थे।

गुवाहाटी: असम की राजधानी गुवाहाटी के बाहरी इलाके में तीन लोगों के पास से 21 करोड़ रुपये मूल्य की हेरोइन जब्त की गई। इसके बाद तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पुलिस की टीम ने गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए रविवार की रात को आरोपियों के पास से 2.527 किलोग्राम मादक पदार्थ जब्त किये। अधिकारी के अनुसार, इन आरोपियों को उस वक्त पकड़ा गया जब वे एक वाहन से कहीं जा रहे थे।

उन्होंने बताया कि प्रतिबंधित पदार्थ को साबुन के 198 बक्सों के अंदर छिपाकर रखा गया था और उसे असम तथा मेघालय की सीमा स्थित जोराबत इलाके में जब्त किया गया। गिरफ्तार सभी व्यक्ति मणिपुर के निवासी हैं।

पिछले दो दिनों में प्रतिबंधित पदार्थों की पुलिस की ओर से की गयी यह दूसरी बड़ी जब्ती है। एक दिन पहले ही साबुन के 21 बक्सों में छिपाकर रखी गई दो करोड़ रुपये मूल्य की हेरोइन जब्त की गई थी।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

आमरण अनशन समाप्त करने के बाद जगजीत सिंह डल्लेवाल ने कहा, हमारी किसी संगठन से कोई लड़ाई नहीं है

06 Apr 2025 6:14 PM

बठिंडा में बर्खास्त महिला कांस्टेबल का मामला, महिला कांस्टेबल की 2 दिन की रिमांड खत्म

06 Apr 2025 6:08 PM

चिट्टे के साथ पकड़ी गई बर्खास्त महिला कांस्टेबल मामले में बड़ा अपडेट, देखें Live

05 Apr 2025 5:09 PM

एक और पादरी पर रेप और हत्या के गंभीर आरोप, बजिंदर के बाद इस पादरी पर हुआ बड़ा खुलासा!

05 Apr 2025 5:07 PM

Air Force Pilot Siddharth का हुआ अंतिम संस्कार, मां ने नम आंखों से दी शहीद बेटे को अंतिम विदाई

05 Apr 2025 5:05 PM

Punjab Latest Top News Today | देखों खास खबरें | Spokesman TV | LIVE

04 Apr 2025 7:00 PM