कर्नाटक में सामने आए डेंगू के 7,000 से अधिक मामले, CM सिद्धरमैया ने आवश्यक कदम उठाने के दिए निर्देश

खबरे |

खबरे |

कर्नाटक में सामने आए डेंगू के 7,000 से अधिक मामले, CM सिद्धरमैया ने आवश्यक कदम उठाने के दिए निर्देश
Published : Sep 11, 2023, 3:40 pm IST
Updated : Sep 11, 2023, 3:40 pm IST
SHARE ARTICLE
PHOTO- PTI
PHOTO- PTI

मुख्यमंत्री ने कहा, "मैं जनता से अनुरोध करता हूं कि वे घर के आसपास साफ-सफाई को प्राथमिकता दें और सावधान रहें।

बैंगलुरु: कर्नाटक में डेंगू के बढ़ते मामले के मद्देनजर राज्य के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने सोमवार को कहा कि उन्होंने अधिकारियों को मच्छर जनित इस रोग के प्रसार की रोकथाम करने के लिये सभी आवश्यक एहतियाती कदम उठाने का निर्देश दिया है। सिद्धरमैया ने लोगों से अपने घर के आसपास साफ-सफाई को प्राथमिकता देने का आग्रह भी किया।

मुख्यमंत्री ने फेसबुक पर एक पोस्ट में कहा, "पिछले कुछ दिनों में राज्यभर में डेंगू के 7,000 से अधिक मामले सामने आए हैं, जिनमें से 4,000 से अधिक मामले केवल बेंगलुरु शहर से हैं।" सिद्धरमैया ने कहा, "डेंगू के मामले में वृद्धि के बारे में संबंधित विभाग के अधिकारियों से बात की और उन्हें सभी आवश्यक एहतियाती कदम उठाने के निर्देश दिए। शहर में, मच्छरों को नियंत्रित करने के लिए रसायनों के छिड़काव, पानी जमा होने वाले स्थानों की पहचान करने और उन्हें साफ करने सहित प्रभावी उपाय अपनाए जा रहे हैं।"

मुख्यमंत्री ने कहा, "मैं जनता से अनुरोध करता हूं कि वे घर के आसपास साफ-सफाई को प्राथमिकता दें और सावधान रहें। डेंगू से डरें नहीं, जागरूक रहें।" कर्नाटक के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री दिनेश गुंडू राव ने शुक्रवार को डेंगू की प्रभावी निगरानी और रोकथाम के लिए एक रोग निगरानी डैशबोर्ड की शुरूआत की और एक मोबाइल ऐप जारी किया।

Location: India, Karnataka, Bengaluru

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

राणा गुरजीत सिंह और राजा वड़िंग के बारे में क्या बोले बरिन्दर सिंह ढिल्लों

09 Apr 2025 5:26 PM

थार वाली महिला कांस्टेबल के बाद इंस्पेक्टर से 1 किलो चिट्टा बरामद

08 Apr 2025 6:59 PM

Punjab Latest Top News Today देखिये खास खबरें,Spokesman TV | LIVE

08 Apr 2025 6:56 PM

मनोरंजन कालिया हमला मामले में पंजाब पुलिस की प्रेस कॉन्फ्रेंस, 12 घंटे में सुलझी गुत्थी!

08 Apr 2025 6:54 PM

अमृतसर में हो रही समलैंगिक परेड को लेकर छिड़ा विवाद |Gay Parade in Amritsar

08 Apr 2025 5:45 PM

Spokesman Di Sath :इस गांव में फैक्ट्री बांट रही है मौत! हर घर में कैंसर, पीलिया के मरीज| Nimrat Kaur

08 Apr 2025 5:44 PM