राजस्थान: खाटू श्याम का दर्शन कर लौट रहे दो परिवार के साथ सड़क हादसा, छह की मौत, दो घायल
राजस्थान: खाटू श्याम का दर्शन कर लौट रहे दो परिवार के साथ सड़क हादसा, छह की मौत, दो घायल
Published : Sep 11, 2023, 12:26 pm IST
Updated : Sep 11, 2023, 12:26 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

पीड़ित खाटू श्यामजी मंदिर (सीकर) से दर्शन करने के बाद कार से वापस धौलपुर जिले में अपने घर लौट रहे थे। 

जयपुर: राजस्थान के भरतपुर जिले में रविवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में दो परिवारों के छह लोगों की मौत हो गई जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि रूपबास थाना क्षेत्र में यह हादसा रविवार देर रात करीब एक बजे एक कार और निजी बस की टक्कर के कारण हुआ। पीड़ित खाटू श्यामजी मंदिर (सीकर) से दर्शन करने के बाद कार से वापस धौलपुर जिले में अपने घर लौट रहे थे। 

थाना प्रभारी बने सिंह ने बताया कि मौके पर दो सांड भी मृत पाए गए और प्रथम दृष्टया सांडों के आपस में लड़ने के कारण यह हादसा हुआ है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। हादसा इतना भीषण था कि कार बुरी तरह पिचक गई।  बने सिंह ने बताया कि इस हादसे में हरेंद्र सिंह (32), उनकी पत्नी ममता (30), उनकी बेटी जान्हवी (छह), ममता की बहन सुधा (35), उनके पति संतोष (37) और उनके बेटे अनुज (पांच) की मौके पर ही मौत हो गई।

 हादसा पुलिस थाने के पास हुआ और टक्कर के तुरंत बाद पुलिस एवं स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पीड़ितों को अस्पताल पहुंचाया लेकिन उनमें से छह को मृत घोषित कर दिया गया।  इस हादसे में दो लोग घायल हो गए जिनकी पहचान आयशा (16) और भावेश (15) के रूप में की गई है और कार सवार एक वर्षीय बच्चे को कोई चोट नहीं लगी। उन्होंने कहा कि मृतकों के शव पोस्टमॉर्टम के बाद उनके परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

Location: India, Rajasthan, Jaipur

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM