ओडिशा रेल हादसा: चार महीने बाद बीएमसी ने 28 अज्ञात शवों का किया अंतिम संस्कार

खबरे |

खबरे |

ओडिशा रेल हादसा: चार महीने बाद बीएमसी ने 28 अज्ञात शवों का किया अंतिम संस्कार
Published : Oct 11, 2023, 3:13 pm IST
Updated : Oct 11, 2023, 3:13 pm IST
SHARE ARTICLE
Odisha rail accident: BMC cremates 28 unidentified bodies after four months
Odisha rail accident: BMC cremates 28 unidentified bodies after four months

शवों का बीएमसी द्वारा भरतपुर श्मशान गृह में अंतिम संस्कार किया गया था।

भुवनेश्वर : ओडिशा के बालासोर जिले में हुए भीषण रेल हादसे के चार महीने बाद भुवनेश्वर नगर निगम (बीएमसी) ने 28 अज्ञात शवों की अंत्येष्टि प्रक्रिया बुधवार को पूरी कर ली। अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इन शवों के लिए किसी ने दावा नहीं किया था।

भुवनेश्वर नगर निगम की महापौर सुलोचना दास ने कहा कि रेल हादसे के बाद अज्ञात शवों के अंतिम संस्कार की प्रक्रिया मंगलवार शाम को शुरू हुई, जो बुधवार को सुबह करीब आठ बजे तक पूरी कर ली गई। दास ने कहा कि महिला स्वयंसेवकों ने अंतिम संस्कार में सक्रिय रूप से भाग लिया।

महापौर ने कहा, "तमाम बंधनों के बावजूद महिला स्वयंसेवक अज्ञात शवों की अंत्येष्टि के लिए आगे आईं और चिताओं को अग्नि को समर्पित किया। उन्हें यह भी नहीं पता कि मृतक किस धर्म से थे, वे पुरुष थे या महिला।" उन्होंने कहा कि सभी शवों को बर्फ के एक कंटेनर में चार महीने से भी अधिक समय से संरक्षित करके रखा गया था। दास ने बताया कि शवों का बीएमसी द्वारा भरतपुर श्मशान गृह में अंतिम संस्कार किया गया था।

पहले तीन शवों का अंतिम संस्कार करने वाली मधुस्मिता प्रुस्टी (37), स्मिता मोहंती (53) और स्वागतिका राव (34) ने कहा, "अज्ञात शवों के लिए यह पवित्र अनुष्ठान करने के वास्ते हम स्वयं आगे आए। हो सकता है कि वे हमारे पिछले किसी जन्म के रिश्तेदार हों।"

राव ने कहा कि शवों की हालत ऐसी थी कि उनकी पहचान नहीं की जा सकती थी और कोई यह भी नहीं जान सकता था कि वे पुरुष थे या महिला। उन्होंने कहा, "सबसे बढ़कर, वे इंसान थे और उनका अंतिम संस्कार सम्मान के साथ किया गया।"

एक स्वयं सेवक संगठन (एनजीओ) को 'मुखाग्नि' (अंतिम संस्कार के लिए चिता को अग्नि को समर्पित करना) आयोजित करने और अस्थि विसर्जन के लिए नियुक्त किया गया है। दो जून को हुए बालासोर हादसे में 297 लोगों की मौत हो गई थी।.

Location: India, Odisha, Bhubaneswar

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM