तमिलनाडु में बारिश का दौर जारी

खबरे |

खबरे |

तमिलनाडु में बारिश का दौर जारी
Published : Nov 11, 2022, 3:23 pm IST
Updated : Nov 11, 2022, 3:23 pm IST
SHARE ARTICLE
Tamil Nadu Tamil Nadu Rain
Tamil Nadu Tamil Nadu Rain

चेन्नई, चेंगलपेट, कांचीपुरम, तिरुवल्लूर और विल्लुपुरम सहित कई जिलों में स्कूलों और कॉलेजों के लिए छुट्टी घोषित की गई थी।

चेन्नई : तमिलनाडु के कई इलाकों में रात भर हुई बारिश शुक्रवार को भी जारी रही। बारिश के कारण शहर में कुछ जगहों पर जलजमाव हो गया।. श्रीलंका के तट पर बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बनने से चेन्नई एवं पड़ोसी कांचीपुरम, तिरुवल्लूर और चेंगलपेट जिलों के कई इलाकों में भारी बारिश हुई। रामानाथपुरम, कुड्डालोर, विल्लुपुरम और राज्य में कई तटीय इलाकों में भी बारिश हुई।.

.चेन्नई, चेंगलपेट, कांचीपुरम, तिरुवल्लूर और विल्लुपुरम सहित कई जिलों में स्कूलों और कॉलेजों के लिए छुट्टी घोषित की गई थी।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अपने बुलेटिन में कहा कि श्रीलंका के तट पर दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर निम्न दबाव क्षेत्र बना हुआ है और अगले 24 घंटों के दौरान इसके और अधिक जोर पकड़ने की आशंका है। इसके 12 नवंबर की सुबह तक उत्तर-पश्चिम की ओर तमिलनाडु-पुडुचेरी तटों की ओर बढ़ने की संभावना है। आईएमडी ने अगले तीन दिनों तक राज्य के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान जताया है।

इस बीच, पड़ोसी पुडुचेरी में बृहस्पतिवार रात से भारी बारिश हो रही है। भारी बारिश के कारण केंद्र शासित प्रदेश की सरकार ने पुडुचेरी और कराईकल क्षेत्रों के सभी स्कूलों और कॉलेजों में शुक्रवार और शनिवार को छुट्टी घोषित कर दी है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM