Uttarakhand Char Dham: भक्तों के लिए खुला बद्रीनाथ मंदिर, चारधाम यात्रा शुरू

खबरे |

खबरे |

Uttarakhand Char Dham: भक्तों के लिए खुला बद्रीनाथ मंदिर, चारधाम यात्रा शुरू
Published : May 12, 2024, 12:07 pm IST
Updated : May 12, 2024, 12:07 pm IST
SHARE ARTICLE
Badrinath temple opened for devotees, Uttarakhand news in hindi
Badrinath temple opened for devotees, Uttarakhand news in hindi

बद्रीनाथ मंदिर के दरवाजे वैदिक मंत्रोच्चार, पूजा और ढोल नगाड़ों की थाप के बीच खोले गए।

Uttarakhand Char Dham Yatra: उत्तराखंड में गढ़वाल हिमालय में स्थित बद्रीनाथ मंदिर के दरवाजे सर्दियों के मौसम के दौरान बंद रहने के बाद रविवार को भक्तों के लिए खोल दिए गए।

मंदिर के कपाट खुलने के साथ ही बद्रीनाथ, केदारनाथ, यमुनोत्री और गंगोत्री की चारधाम यात्रा शुरू हो गई है। अधिकारियों ने कहा कि बद्रीनाथ मंदिर के दरवाजे वैदिक मंत्रोच्चार, पूजा और ढोल नगाड़ों की थाप के बीच खोले गए। जहां आज से भगवान की पूजा अर्चना की जाएगी।

बारिश के बावजूद इस समारोह को देखने के लिए सैकड़ों भक्त मंदिर परिसर में एकत्र हुए थे, जो फूलों से सजाया गया था। कपाट खुलने की प्रक्रिया सुबह 4 बजे शुरू हुई। इस दौरान भी भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

वहीं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दीं। शुक्रवार को अक्षय तृतीया पर केदारनाथ, यमुनोत्री और गंगोत्री मंदिरों के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुल गए।

वहीं इस दौरान आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, शनिवार शाम 4 बजे तक 7,37,885 लोगों ने बद्रीनाथ के दर्शन के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कराया था। पिछले साल 18,39,591 लोगों ने मंदिर का दौरा किया था।

(For more news apart from Badrinath temple opened for devotees news in hindi, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM