अरुणाचल प्रदेश : राजनाथ सिंह ने 36 सड़क और पुल परियोजनाओं का किया उद्धाटन

खबरे |

खबरे |

अरुणाचल प्रदेश : राजनाथ सिंह ने 36 सड़क और पुल परियोजनाओं का किया उद्धाटन
Published : Sep 12, 2023, 5:37 pm IST
Updated : Sep 12, 2023, 5:37 pm IST
SHARE ARTICLE
 Rajnath Singh
Rajnath Singh

यह सशस्त्र बलों और पर्यटकों दोनों के लिए फायदेमंद होगा।

ईटानगर: केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को अरुणाचल प्रदेश में 36 सड़क और पुल परियोजनाओं का ऑनलाइन उद्धाटन किया। इन परियोजनाओं में तवांग को असम के बालीपारा से जोड़ने वाली, सामरिक रूप से अहम नेचिफू सुरंग भी शामिल है।

रक्षा मंत्री ने जम्मू से ऑनलाइन माध्यम से देश भर में कुल 90 प्रमुख सीमा बुनियादी ढांचा परियोजनाएं राष्ट्र को समर्पित कीं। चीन के साथ वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) की यह परियोजनाएं 2,941 करोड़ रुपये की लागत की हैं।

बीआरओ के अधिकारियों ने कहा कि सिंह ने देश भर में 22 सड़कों, 63 पुलों, नेचिफू सुरंग, दो हवाई पट्टियों और दो हेलीपैड का ऑनलाइन उद्घाटन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री पेमा खांडू और पुलिस महानिदेशक आनंद मोहन ने पश्चिम कामेंग जिले के सेसा से इस कार्यक्रम को देखा।

अधिकारियों ने कहा कि पश्चिम कामेंग जिले में बालीपारा-चारदुआर-तवांग रोड़ पर 5,700 फुट की ऊंचाई पर स्थित नेचिफू सुरंग अद्वितीय डी-आकार की सिंगल-ट्यूब डबल-लेन सुरंग है, जो तवांग क्षेत्र को हर मौसम में कनेक्टिविटी प्रदान करेगी। यह सशस्त्र बलों और पर्यटकों दोनों के लिए फायदेमंद होगा।

खांडू ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' (पूर्व में ट्विटर) पर कहा, "वास्तुशिल्प की उत्कृष्ट कृति, रणनीतिक रूप से स्थित सुरंग सैनिकों के साथ-साथ आम लोगों की आवाजाही सुगम बनाएगी। इस सुरंग से दूरी पांच किलोमीटर कम हो जाएगी और घने कोहरे वाले इलाकों में भी यात्रा में सहूलियत होगी।".

बीआरओ ने हाल ही में एलएसी के पास अरुणाचल प्रदेश में 678 करोड़ रुपये की लागत से आठ सड़कों का निर्माण पूरा किया है। अरुणाचल प्रदेश में जिन परियोजनाओं का उद्घाटन किया गया उनमें आठ सड़क परियोजनाएं और 20 पुल शामिल हैं।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM