अजित पवार केवल सपने में ही मुख्यमंत्री बनेंगे : शरद पवार

खबरे |

खबरे |

अजित पवार केवल सपने में ही मुख्यमंत्री बनेंगे : शरद पवार
Published : Oct 12, 2023, 6:08 pm IST
Updated : Oct 12, 2023, 6:08 pm IST
SHARE ARTICLE
PHOTO
PHOTO

उन्होंने विश्वास जताया कि महा विकास आघाडी (एमवीए) 2024 के चुनाव के बाद महाराष्ट्र की सत्ता में आएगा।

अकोला (महाराष्ट्र) : राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) अध्यक्ष शरद पवार ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनके भतीजे और बागी रांकापा गुट के नेता अजित पवार कभी महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री नहीं बन सकेंगे।

यहां संवाददाताओं से बातचीत में शरद पवार ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का देश के 70 प्रतिशत राज्यों में शासन नहीं है और वह महाराष्ट्र की सत्ता भी गंवा देगी। इस साल जुलाई में राकांपा को तोड़कर और शिवसेना-भाजपा सरकार में शामिल होने वाले एवं राज्य के मौजूदा उप मुख्यमंत्री अजित पवार के जल्द ही मुख्यमंत्री बनने के कयासों के बारे में पूछे जाने पर शरद पवार ने कहा, ‘‘ अजित पवार केवल सपने में ही मुख्यमंत्री बनेंगे।’’

उन्होंने विश्वास जताया कि महा विकास आघाडी (एमवीए) 2024 के चुनाव के बाद महाराष्ट्र की सत्ता में आएगा। एमवीए में राकांपा के अलावा शिवसेना (यूबीटी) और कांग्रेस दो अन्य घटक हैं। शरद पवार ने कहा कि भाजपा कुछ राज्यों में अन्य दलों को तोड़कर सत्ता में आई, लेकिन उसका 70 प्रतिशत राज्यों में शासन नहीं है।

वंचित बहुजन आघाडी नेता प्रकाश आंबेडकर के विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ में शामिल होने पर शरद पवार ने कहा कि वह इसको लेकर सकारात्मक हैं। उन्होंने रेखांकित किया कि उनके पूर्व सहयोगी छगन भुजबल ने एक बार सुप्रिया सुले को राकांपा अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव किया था लेकिन भुजबल ने अब खुद पाला बदल लिया है। उन्होंने कहा कि अगर भाजपा नेता पंकजा मुंडे अपना दल बनाती हैं तो उनके इस कदम को समर्थन मिलेगा। मुंडे पूर्व में कह चुकी हैं कि भाजपा ने उन्हें किनारे कर दिया है।

Location: India, Maharashtra, Akola

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM