पुणे में गूगल के कार्यालय में बम होने की झूठी कॉल, व्यक्ति को हैदराबाद से पकड़ा

खबरे |

खबरे |

पुणे में गूगल के कार्यालय में बम होने की झूठी कॉल, व्यक्ति को हैदराबाद से पकड़ा
Published : Feb 13, 2023, 12:22 pm IST
Updated : Feb 13, 2023, 12:22 pm IST
SHARE ARTICLE
Hoax call of bomb at Google office in Pune, man held from Hyderabad
Hoax call of bomb at Google office in Pune, man held from Hyderabad

सूचना मिलने के बाद पुणे पुलिस और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचे और व्यापक तलाशी ली। अधिकारी ने कहा, ‘‘बाद में कॉल झूठी निकली।

पुणे : महाराष्ट्र के पुणे शहर में गूगल कंपनी के कार्यालय को इसके परिसर में एक बम होने संबंधी एक कॉल आने के बाद कुछ समय के लिए अलर्ट पर रखा गया। यह जानकारी पुलिस ने सोमवार को दी। पुलिस ने बताया कि कथित तौर पर नशे की हालत में कॉल करने वाले व्यक्ति के हैदराबाद में होने का पता चला और उसे वहां से पकड़ लिया गया।

पुलिस उपायुक्त (जोन पांच) विक्रांत देशमुख ने कहा, ‘‘पुणे के मुंढवा इलाके में एक बहुमंजिला व्यावसायिक इमारत की 11वीं मंजिल स्थित कार्यालय में रविवार देर रात फोन आया कि कार्यालय परिसर में एक बम रखा हुआ है।’’

उन्होंने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुणे पुलिस और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचे और व्यापक तलाशी ली। अधिकारी ने कहा, ‘‘बाद में कॉल झूठी निकली। कॉल करने वाले का हैदराबाद से पता लगा लिया गया और उसे पकड़ लिया गया। उसने कथित तौर पर शराब के नशे में फोन किया था।’’उन्होंने कहा कि घटना की आगे की जांच की जा रही है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Congress ਦੇਵੇਗੀ Farmers ਨੂੰ Delhi ਜਾਣ ਨੂੰ ਰਾਹ, Punjab ਦੇ MP Dr. Amar Singh ਕਰ ਗਏ ਐਲਾਨ!

28 Sep 2024 5:58 PM

ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਲਈ PU ਚੋਣਾਂ 'ਚ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਫਸੇ ਸਿੰਙ, ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਪ੍ਰਚਾਰ ਤੇ ਠੋਕ ਕੇ ਬੋਲਦੇ ਮੁੰਡੇ!

31 Aug 2024 4:52 PM

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM