Mumbai News: यात्री जूतों में छिपाकर लाया 6.3 करोड़ रुपये का सोना, मुंबई हवाई अड्डे पर गिरफ्तार
Published : Apr 13, 2025, 9:23 am IST
Updated : Apr 13, 2025, 9:23 am IST
SHARE ARTICLE
Passenger smuggled gold worth Rs 6.3 crore hidden in shoes news in hindi
Passenger smuggled gold worth Rs 6.3 crore hidden in shoes news in hindi

एक अधिकारी ने बताया कि सोना तस्करी गिरोह से जुड़े एक संभावित खरीदार को भी गिरफ्तार किया गया है।

Mumbai News In Hindi: मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक यात्री के जूतों से 6.3 करोड़ रुपये मूल्य का सोना बरामद होने के बाद राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) के अधिकारियों ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि सोना तस्करी गिरोह से जुड़े एक संभावित खरीदार को भी गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि विशिष्ट जानकारी के आधार पर डीआरआई के अधिकारियों ने बैंकॉक से छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे एक यात्री को रोका। उसकी तलाशी लेने पर उसके जूतों में छिपाकर रखा गया 6.7 किलोग्राम सोना बरामद हुआ, जिसकी कीमत 6.3 करोड़ रुपये आंकी गई है।

अधिकारी ने बताया कि तस्करी करके लाए गए सोने के संभावित खरीदार का नाम पूछताछ में सामने आया और बाद में उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया। (एजेंसी)

(For More News Apart From Passenger smuggled gold worth Rs 6.3 crore hidden in shoes News In Hindi , Stay Tuned To Spokesman Hindi)

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

सुक्खा काहलों के करीबी दोस्त की हत्या, स्विफ्ट कार में बैठे-बैठे मारी गोली, हमलावर फिल्मी स्टाइल में फरार

01 May 2026 5:13 PM

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प पर हुए हमले के प्रयास के पीछे क्या कारण है?

26 Apr 2026 3:50 PM

\'वे पार्टी का सम्मान नहीं कर सके, 3 करोड़ पंजाबियों को धोखा दिया\': हरपाल चीमा

25 Apr 2026 1:48 PM

अजनाला गांव में हादसा: खेत में कंबाइन हार्वेस्टर पलटी, आग लगी | 2 घायल

18 Apr 2026 4:39 PM

अमृतसर के मुदित जैन ने 500/500 अंक प्राप्त करके शीर्ष स्थान हासिल किया

16 Apr 2026 10:51 AM

मुझे फांसी दे दो, रहम की कोई जरूरत नहीं, आप अपने अपील वापस ले लें, बलवंत सिंह राजोआना ने जत्थे से कहा...

01 Apr 2026 9:47 PM