महाराष्ट्र : सनातन धर्म पर टिप्पणी को लेकर उदयनिधि स्टालिन के खिलाफ मामला दर्ज

खबरे |

खबरे |

महाराष्ट्र : सनातन धर्म पर टिप्पणी को लेकर उदयनिधि स्टालिन के खिलाफ मामला दर्ज
Published : Sep 13, 2023, 12:16 pm IST
Updated : Sep 13, 2023, 12:33 pm IST
SHARE ARTICLE
 Udhayanidhi Stalin
Udhayanidhi Stalin

प्राथमिकी के अनुसार, शिकायतकर्ता ने दावा किया है कि स्टालिन की टिप्पणियों से सनातन धर्म का पालन करने वालों की भावनाओं और धार्मिक आस्था को ठेस..

ठाणे : महाराष्ट्र में मीरा रोड पुलिस ने सनातन धर्म पर तमिलनाडु के मंत्री उदयनिधि स्टालिन की टिप्पणी को लेकर एक व्यक्ति की शिकायत के बाद उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। एक पुलिस अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के नेता उदयनिधि ने हाल ही में आयोजित एक कार्यक्रम में सनातन धर्म को लोगों के बीच विभाजन और भेदभाव को बढ़ावा देने के लिए दोषी ठहराया था और कहा था कि इसे खत्म किया जाना चाहिए।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक स्थानीय व्यक्ति की शिकायत के आधार पर मीरा रोड पुलिस ने मंगलवार रात स्टालिन के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 295-ए (जानबूझकर और दुर्भावनापूर्ण कृत्य, जिसका मकसद किसी वर्ग के धर्म या धार्मिक आस्था का अपमान करके उसकी धार्मिक भावनाओं को आहत करना हो) और 153-ए (धर्म, जाति, जन्मस्थान, निवास, भाषा आदि के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना) के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।

प्राथमिकी के अनुसार, शिकायतकर्ता ने दावा किया है कि स्टालिन की टिप्पणियों से सनातन धर्म का पालन करने वालों की भावनाओं और धार्मिक आस्था को ठेस पहुंची है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

एक परिवार की वजह से पूरी कौम का नुकसान हो रहा है, इनके विरुध हो सख्त कार्रवाई , बादल गुट पर बरसे R.P Singh

20 Feb 2025 5:43 PM

"हमारे लड़के की डंकी लगाते समय पानी में पलट गई थी नाव, बाल-बाल बची थी जान

18 Feb 2025 6:05 PM

पति ही निकला पत्नी का कातिल, पुलिस का चौंकाने वाला खुलासा! कैसे रची साजिश? क्यों की हत्या?

18 Feb 2025 6:04 PM

55 लाख रुपए लगाकर बेटे को भेजा था अमेरिका...आज 9 महीने बाद खाली हाथ लौट रहा...

17 Feb 2025 7:01 PM

रणवीर अल्लाहबादिया के बाद अब Jasmine Sandlas के गाने में अपशब्दों को लेकर पुलिस...

17 Feb 2025 6:59 PM

"ट्रम्प ने अवैध आप्रवासियों को निर्वासित करने के एजेंडे पर चुनाव जीता"

15 Feb 2025 6:05 PM