Sri Vijayapuram News: केंद्र ने पोर्ट ब्लेयर का नाम बदलकर श्री विजयपुरम कर दिया, जानिए वजह

खबरे |

खबरे |

Sri Vijayapuram News: केंद्र ने पोर्ट ब्लेयर का नाम बदलकर श्री विजयपुरम कर दिया, जानिए वजह
Published : Sep 13, 2024, 7:42 pm IST
Updated : Sep 13, 2024, 7:42 pm IST
SHARE ARTICLE
Center changes name of Port Blair to Sri Vijayapuram news in hindi
Center changes name of Port Blair to Sri Vijayapuram news in hindi

अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा कि 'श्री विजयपुरम' नाम हमारे स्वतंत्रता संग्राम और इसमें अंडमान-निकोबार के योगदान को दर्शाता है।

Sri Vijayapuram News In Hindi: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को घोषणा की कि देश को गुलामी के सभी प्रतीकों से मुक्त कराने के प्रधानमंत्री मोदी के संकल्प के तहत पोर्ट ब्लेयर का नाम बदलकर श्री विजयपुरम कर दिया गया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को घोषणा की कि अंडमान और निकोबार द्वीप समूह की राजधानी पोर्ट ब्लेयर का नाम बदलकर श्री विजयपुरम कर दिया गया है।

अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा कि 'श्री विजयपुरम' नाम हमारे स्वतंत्रता संग्राम और इसमें अंडमान-निकोबार के योगदान को दर्शाता है। उन्होंने कहा, हमारे देश के इतिहास और आजादी में इस द्वीप का अद्वितीय स्थान है. चोल साम्राज्य में नौसैनिक अड्डे की भूमिका निभाने वाला यह द्वीप आज देश की सुरक्षा और विकास को गति देने के लिए तैयार है। यह द्वीप नेताजी सुभाष चंद्र बोस द्वारा तिरंगा फहराने से लेकर सेल्युलर जेल में वीर सावरकर और अन्य स्वतंत्रता सेनानियों द्वारा भारत माता की आजादी के लिए किए गए संघर्ष तक का स्थान भी है।

इससे पहले पिछले साल जनवरी में पराक्रम दिवस के मौके पर पीएम मोदी ने 21 गुमनाम द्वीपों का नाम परमवीर चक्र विजेताओं के नाम पर रखने का ऐलान किया था. इतना ही नहीं पीएम मोदी ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस द्वीप पर बन रहे राष्ट्रीय स्मारक के मॉडल का उद्घाटन किया. केंद्र सरकार ने निकोबार द्वीप समूह में 72,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को भी मंजूरी दे दी है।

(For more news apart from Center changes name of Port Blair to Sri Vijayapuram news in hindi, stay tuned to Hindi Rozana Spokesman)​

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM