असम : पांच करोड़ रुपये से अधिक की हेरोइन जब्त, तीन गिरफ्तार

खबरे |

खबरे |

असम : पांच करोड़ रुपये से अधिक की हेरोइन जब्त, तीन गिरफ्तार
Published : Oct 13, 2023, 12:05 pm IST
Updated : Oct 13, 2023, 12:22 pm IST
SHARE ARTICLE
Image used for representational purposes only
Image used for representational purposes only

पुलिस ने उसके वाहन की तलाशी के दौरान साबुन के 12 बक्सों में छिपाकर रखी गई 170 ग्राम हेरोइन जब्त की।

दीफू/गुवाहाटी (असम) : असम के दो जिलों में अलग-अलग जगहों पर की गई कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में हेरोइन जब्त की गई है और तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि मादक पदार्थ की कुल कीमत पांच करोड़ रुपये आंकी गई है।

एक गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बृहस्पतिवार रात कार्बी आंगलोंग जिले के खकरजन इलाके में एक तलाशी अभियान चलाया और इस दौरान पड़ोसी नगालैंड के दीमापुर से आ रहे एक वाहन को रोका गया।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि वाहन की तलाशी के दौरान उसके दरवाजों में बने गुप्त स्थानों में छिपा कर रखी गई 726 ग्राम हेरोइन जब्त की गई, जिसकी कीमत चार करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई है। उन्होंने बताया कि कार में सवार दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। एक अन्य घटना में, असम पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) की एक टीम ने, उन्हें देखकर अपने वाहन से भागने की कोशिश कर रहे एक मादक पदार्थ कारोबारी पर गोली चलाई। बाद में उसे बृहस्पतिवार को कामरूप जिले के जालुकबारी पुलिस थाना क्षेत्र के फैंसी पारा में पकड़ा गया। पुलिस ने उसके वाहन की तलाशी के दौरान साबुन के 12 बक्सों में छिपाकर रखी गई 170 ग्राम हेरोइन जब्त की।

एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि गुवाहाटी में उसके किराए के आवास पर भी तलाशी ली गई, जहां से एसटीएफ टीम ने 100 ग्राम हेरोइन जब्त की। जब्त किये गये मादक पदार्थों की कुल कीमत एक करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Delhi Election Results 2025 Live Updates : ਭਾਜਪਾ ਦਫ਼ਤਰ ਚ ਟੀਵੀ ਨਾਲ ਚਿਪਕੇ ਬੈਠੇ ਆਗੂ !

08 Feb 2025 5:59 PM

"ਦਿੱਲੀ 'ਚ ਕਈ ਵਾਅਦੇ ਆ ਜਿਹੜੇ 'AAP' ਨੇ ਪੂਰੇ ਨਹੀਂ ਕੀਤੇ", ਸੁਣੋ Parvinder Singh Brar ਨੇ ਕੀ ਕਿਹਾ

08 Feb 2025 5:58 PM

Delhi Election ਜਿੱਤਣ ਮਗਰੋਂ BJP ਦੇ ਸੀਨੀਅਰ ਲੀਡਰ ਮਹਾਰਾਣੀ Preneet Kaur ਵੱਡਾ ਬਿਆਨ ਸੁਣੋ ਕੀ ਕਿਹਾ ?

08 Feb 2025 5:58 PM

Mohali Online Challan News : ਜ਼ਰਾ ਬੱਚ ਕੇ...! ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਦੀ ਤਰਜ਼ 'ਤੇ ਮੁਹਾਲੀ 'ਚ Online Challan !

02 Feb 2025 8:40 AM

Union Budget 2025: ਕੀ ਹੋਇਆ ਸਸਤਾ ਤੇ ਕੀ ਮਹਿੰਗਾ? | What's Expensive and What's Cheaper

02 Feb 2025 8:39 AM

US-Mexico Border Donkey News: Donkey लगाने वाले सावधान! जानें कितने भारतीय हो सकते हैं प्रभावित?

25 Jan 2025 7:24 PM