पश्चिम बंगाल के रानीगंज में कोयला खदान ढहने से तीन की मौत

खबरे |

खबरे |

पश्चिम बंगाल के रानीगंज में कोयला खदान ढहने से तीन की मौत
Published : Oct 13, 2023, 1:19 pm IST
Updated : Oct 13, 2023, 1:19 pm IST
SHARE ARTICLE
Three killed in coal mine collapse in Raniganj, West Bengal
Three killed in coal mine collapse in Raniganj, West Bengal

"यह एक वैध खदान है, घटना बुधवार दोपहर को उस समय हुई जब इससे अवैध रूप से कोयला निकाला जा रहा था।

आसनसोल (पश्चिम बंगाल) : पश्चिम बंगाल के पश्चिम वर्धमान जिले में एक कोयला खदान ढहने से कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और इसमें कई अन्य लोगों के फंसे होने की आशंका है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।.

पुलिस को संदेह है कि यह घटना तब हुई जब रानीगंज थाना क्षेत्र के एगरा ग्राम पंचायत के नारायणकुडी इलाके में 'ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड' (ईसीएल) खदान से अवैध रूप से कोयला निकाला जा रहा था।.

पुलिस के मुताबिक मृतकों की शिनाख्त दिनेश रुइदास (38), सुमीर बाउरी (17) और सुरजीत सेन (21) के रूप में हुई, जो आसपास के इलाके के निवासी थे। सीतारामपुर के खान सुरक्षा क्षेत्र-1 के महानिदेशक इरफान अहमद अंसारी के नेतृत्व में एक टीम ने घटनास्थल का दौरा किया तथा जांच शुरू की।

उन्होंने कहा, "यह एक वैध खदान है, घटना बुधवार दोपहर को उस समय हुई जब इससे अवैध रूप से कोयला निकाला जा रहा था। घटना में तीन लोगों की मौत हो गई है और कई अन्य लोगों के फंसे होने की आशंका है।" अंसारी ने बताया कि बचाव कार्य जारी है।

Location: India, West Bengal, Asansol

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM