महाराष्ट्र : नाना-नानी ने नहीं दिलाई नई चप्पल तो , 10 साल के बच्चे ने की आत्महत्या

खबरे |

खबरे |

महाराष्ट्र : नाना-नानी ने नहीं दिलाई नई चप्पल तो , 10 साल के बच्चे ने की आत्महत्या
Published : Feb 14, 2023, 1:12 pm IST
Updated : Feb 14, 2023, 1:12 pm IST
SHARE ARTICLE
Maharashtra: 10-year-old boy commits suicide when his maternal grandparents did not give him new slippers
Maharashtra: 10-year-old boy commits suicide when his maternal grandparents did not give him new slippers

बच्चा अपने नाना-नानी के साथ रहता था। लड़के के माता-पिता दोनों खेतिहर मजदूर हैं तथा एक पड़ोसी गांव के निवासी हैं।

औरंगाबाद : महाराष्ट्र के बीड जिले में नाना-नानी द्वारा नई चप्पल खरीदने से मना करने पर 10 साल के एक लड़के ने कथित तौर पर खुदकुशी कर ली। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।. अधिकारी ने बताया कि घटना सोमवार दोपहर करीब साढे बारह बजे की है।. उन्होंने बताया कि बच्चा अपने नाना-नानी के साथ रहता था। लड़के के माता-पिता दोनों खेतिहर मजदूर हैं तथा एक पड़ोसी गांव के निवासी हैं।.

जिले के दिनरुद थाने के अधिकारी ने बताया कि सोमवार को लड़के ने एक नई जोड़ी चप्पल खरीद देने के लिए कहा था लेकिन उसके नाना-नानी उसकी मांग पर सहमत नहीं हुए। अधिकारी के अनुसार तब लड़के ने कहा कि वह अपने माता-पिता के घर जा रहा है।

प्राथमिक जांच का हवाला देते हुए अधिकारी ने बताया कि अपने माता-पिता के गांव जाने के रास्ते में लड़के ने एक पेड़ पर फांसी लगा ली। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM