Madhya Pradesh News:  40 घंटों के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद भी नहीं बच सका बोरवेल में गिरा 6 साल का मासूम

खबरे |

खबरे |

Madhya Pradesh News:  40 घंटों के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद भी नहीं बच सका बोरवेल में गिरा 6 साल का मासूम
Published : Apr 14, 2024, 3:39 pm IST
Updated : Apr 14, 2024, 3:39 pm IST
SHARE ARTICLE
Madhya Pradesh borewell child not be saved after rescue news in hindi
Madhya Pradesh borewell child not be saved after rescue news in hindi

एनडीआरएफ और एसडीआरएफ समेत जिला प्रशासन की टीम के भारी प्रयास के बावजूद मासूम बच्चे को बचाया नहीं जा सका।

Madhya Pradesh News In Hindi: मध्य प्रदेश के रीवा जिले में एक खुले बोरवेल में गिरे छह साल के बच्चे को रविवार 40 घंटे के बचाव अभियान के बाद भी नहीं बचाया जा सका। मिली जानकारी के मुताबिक रीवा जिले के जनेह थाना क्षेत्र के मनिका गांव में बोरवेल में फंसे 6 साल के मासूम मयंक आदिवासी को बचाने के लिए रेस्क्यू मिशन चलाया गया था। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ समेत जिला प्रशासन की टीम के भारी प्रयास के बावजूद मासूम बच्चे को बचाया नहीं जा सका।

गौरतलब है कि 12 अप्रैल को दोपहर करीब 3 बजे मयंक कुछ बच्चों के साथ आदिवासी खेत में बिखरे गेहूं के दाने बीनते समय खुले बोरवेल में गिर गया था। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आया और कुछ देर बाद बचाव कार्य शुरू किया गया।

जिला प्रशासन, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ की टीम द्वारा लगातार करीब 40 घंटे से अधिक समय तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाने के बाद बच्चे को बाहर निकाला गया। वहीं इलाज के लिए उसे तुरंत डॉक्टर के पास ले जाया गया लेकिन जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक मयंक आदिवासी के शव को पोस्टमार्टम के लिए त्यौथर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रखा गया है।

गौर हो कि मनिका गांव में रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी ली। जिला पुलिस प्रशासन ने भी बचाव कार्य में हर संभव मदद का आश्वासन दिया था। लेकिन इस दौरान बच्चे को नहीं बचाया जा सका है।

(For more news apart from Madhya Pradesh borewell child not be saved after rescue news in hindi, stay tuned to Rozana Spokesman hindi)  

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

Congress ਦੇਵੇਗੀ Farmers ਨੂੰ Delhi ਜਾਣ ਨੂੰ ਰਾਹ, Punjab ਦੇ MP Dr. Amar Singh ਕਰ ਗਏ ਐਲਾਨ!

28 Sep 2024 5:58 PM

ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਲਈ PU ਚੋਣਾਂ 'ਚ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਫਸੇ ਸਿੰਙ, ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਪ੍ਰਚਾਰ ਤੇ ਠੋਕ ਕੇ ਬੋਲਦੇ ਮੁੰਡੇ!

31 Aug 2024 4:52 PM

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM