आकाशीय बिजली गिरने से चार लोगों की मौत, सात घायल

खबरे |

खबरे |

छत्तीसगढ़ में आकाशीय बिजली का तांडव: एक ही परिवार के तीन लोगों समेत चार की मौत, कई घायल
Published : Sep 14, 2023, 10:20 am IST
Updated : Sep 14, 2023, 10:54 am IST
SHARE ARTICLE
प्रतीकात्मक फोटो
प्रतीकात्मक फोटो

दोनों घटनाओं की जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल के लिए पुलिस दल रवाना किया।

बलरामपुर: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में आकाशीय बिजली गिरने की दो घटनाओं में एक ही परिवार के तीन लोगों समेत चार लोगों की मौत हो गई तथा सात अन्य घायल हो गए। बलरामपुर जिले के पुलिस अधीक्षक लाल उमेद सिंह ने बताया कि जिले के शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के बेलसर और बांसडीह गांव में आकाशीय बिजली गिरने से चार लोगों की मौत हो गई तथा सात अन्य घायल हो गए।

सिंह ने बताया कि आज दोपहर बाद बेलसर गांव में मनशु (33), उसकी पत्नी कुंती (32), विपिन कुजूर (35), उसकी पत्नी प्रतिमा (30) और मुनिया (35) टमाटर के एक खेत में काम कर रहे थे। इस दौरान मनशु का दो वर्षीय बेटा प्रीतम भी उनके साथ था।

जब ग्रामीण खेत में थे तब वहां तेज गरज के साथ बारिश होने लगी और कुछ देर बाद आकाशीय बिजली गिर गई। उन्होंने कहा कि इस घटना में मनशु, कुंती, प्रीतम और विपिन की मृत्यु हो गई तथा मुनिया और प्रतिमा घायल हो गईं।

उन्होंने बताया कि इसी तरह शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के ही बांसडीह गांव में खेत में काम करने के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से प्रियंका (24), सम्मी (42), मल्ली (36), अंजना (तीन) और संदीप (10) घायल हो गए।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों घटनाओं की जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल के लिए पुलिस दल रवाना किया। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है तथा घायलों का इलाज जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

Location: India, Chhatisgarh, Raipur

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM