महाराष्ट्र : ठाणे में 45 गोदाम आग में जल कर खाक, कोई हताहत नहीं

खबरे |

खबरे |

महाराष्ट्र : ठाणे में 45 गोदाम आग में जल कर खाक, कोई हताहत नहीं
Published : Feb 15, 2023, 1:34 pm IST
Updated : Feb 15, 2023, 1:34 pm IST
SHARE ARTICLE
Maharashtra: 45 godowns gutted in fire in Thane, no casualties (सांकेतिक फोटो)
Maharashtra: 45 godowns gutted in fire in Thane, no casualties (सांकेतिक फोटो)

आग में कागज, प्लास्टिक और अन्य कबाड़ सामग्री रखने वाले 45 गोदाम पूरी तरह से जलकर खाक हो गए।

ठाणे : महाराष्ट्र के ठाणे जिले में लगी आग में 45 गोदाम जलकर खाक हो गए जिनमें कागज, प्लास्टिक और अन्य कबाड़ सामग्री रखी हुई थी । आधिकारियों ने यह जानकारी दी। ठाणे नगर निगम के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ (आरडीएमसी) के प्रमुख अविनाश सावंत ने बताया कि शिल फाटा क्षेत्र के उत्तर शिव गांव में मंगलवार दोपहर तीन बजकर 40 मिनट पर लगी आग में कोई हताहत नहीं हुआ है।

सिडको के अग्निशमन अधिकारी प्रवीण बोडके ने बताया कि ठाणे, नवी मुंबई और अन्य क्षेत्रों से लगभग 10 दमकल गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया और बुधवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे तक आग पर काबू पा लिया गया। उन्होंने बताया कि आग में कागज, प्लास्टिक और अन्य कबाड़ सामग्री रखने वाले 45 गोदाम पूरी तरह से जलकर खाक हो गए। उन्होंने बताया कि घटनास्थल को ठंडा करने का काम चल रहा है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM