महाराष्ट्र : हड़ताल पर बैठे सरकारी कर्मचारियों से CM शिंदे ने हड़ताल वापस लेने का किया आग्रह

खबरे |

खबरे |

महाराष्ट्र : हड़ताल पर बैठे सरकारी कर्मचारियों से CM शिंदे ने हड़ताल वापस लेने का किया आग्रह
Published : Mar 15, 2023, 10:37 am IST
Updated : Mar 15, 2023, 10:37 am IST
SHARE ARTICLE
Maharashtra: CM Shinde urges protesting government employees to call off strike
Maharashtra: CM Shinde urges protesting government employees to call off strike

मुख्यमंत्री ने कहा कि 2005 के बाद सेवा में शामिल होने वाले कर्मचारियों के सेवानिवृत्त होने में बहुत समय बचा है।

मुंबई : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मंगलवार को राज्य सरकार के कर्मचारियों से अपनी हड़ताल वापस लेने का आग्रह किया। उन्होंने जोर देकर कहा कि राज्य सरकार पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) को बहाल करने की उनकी मांग के प्रति सकारात्मक और सहानुभूतिपूर्ण रुख रखती है।

महाराष्ट्र में पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) बहाल करने की मांग को लेकर राज्य के लाखों सरकारी कर्मचारी मंगलवार को अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए। इससे राज्य में प्रशासनिक कामकाज और कई सेवाएं प्रभावित हुईं। शिंदे ने विधानसभा में कहा कि जब बातचीत की कोई गुंजाइश न हो तब कोई इतना बड़ा कदम उठा सकता है, लेकिन मौजूदा मामले में सरकार आंदोलनकारी कर्मचारियों से बातचीत के लिए तैयार है, क्योंकि पेंशन योजना पर किसी भी फैसले के आर्थिक प्रभाव होंगे।

उन्होंने कहा, “मैं सरकारी कर्मचारियों से हड़ताल वापस लेने का आग्रह करता हूं। उन्हें सरकार के साथ इस मुद्दे पर विचार-विमर्श और चर्चा करनी होगी, लोगों की समस्याओं को देखते हुए हड़ताल वापस लेनी चाहिए।”

मुख्यमंत्री ने कहा कि 2005 के बाद सेवा में शामिल होने वाले कर्मचारियों के सेवानिवृत्त होने में बहुत समय बचा है। मालूम हो कि महाराष्ट्र में ओपीएस की जगह राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (एनपीएस) एक नवंबर 2005 में लागू की गई थी।

उन्होंने कहा, “आप जब चाहें हड़ताल पर जाने का फैसला कर सकते हैं, लेकिन आज हड़ताल पर जाना जरूरी नहीं है। हमने उन्हें (कर्मचारी संघों को) यह भी बताया कि जो लोग निर्णय (ओपीएस पर सरकार द्वारा) किए जाने से पहले सेवानिवृत्त होंगे, उन्हें पूरा लाभ मिलेगा।”

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM