जम्मू-कश्मीर: राजौरी और किश्तवाड़ में दो सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, चार अन्य घायल

खबरे |

खबरे |

जम्मू-कश्मीर: राजौरी और किश्तवाड़ में दो सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, चार अन्य घायल
Published : Jun 15, 2023, 1:02 pm IST
Updated : Jun 15, 2023, 1:02 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, उनकी हालत गंभीर बताई जाती है।

राजौरी/जम्मू : जम्मू-कश्मीर के राजौरी और किश्तवाड़ जिले में बृहस्पतिवार को दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई और चार अन्य लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि राजौरी जिले के बुढाल इलाके के तारगैन में एक कार के सुबह करीब साढ़े सात बजे सड़क से फिसलकर खाई में गिरने से दो महिलाओं शाहजहां (40) और शहनाज अख्तर (35) की मौत हो गई, जबकि 10 महीने की एक बच्ची सहित तीन लोग घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, उनकी हालत गंभीर बताई जाती है। अधिकारी ने बताया कि किश्तवाड़ जिले में एक अन्य घटना में सुबह करीब पौने आठ बजे निजी कार एक मोड़ पर सड़क से फिसलकर सिंथन टॉप से नीचे गिर गई।

उन्होंने बताया कि हादसे में अनंतनाग के निवासी लतीफ अहमद मलिक की मौत हो गई और वाहन में उनके साथ सवार इलियास अहमद वानी गंभीर रूप से घायल हो गए। वे अनंतनाग से किश्तवाड़ जा रहे थे।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM