MP News: CM चौहान के किया बड़ा ऐलान, अब सरकारी कर्मचारियों को भी मिलेगा केन्द्र के समान 42% महंगाई भत्ता

खबरे |

खबरे |

MP News: CM चौहान के किया बड़ा ऐलान, अब सरकारी कर्मचारियों को भी मिलेगा केन्द्र के समान 42% महंगाई भत्ता
Published : Jul 15, 2023, 11:05 am IST
Updated : Jul 15, 2023, 11:05 am IST
SHARE ARTICLE
CM Chouhan (file photo)
CM Chouhan (file photo)

चौहान ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘.... पिछले दिनों मैंने घोषणा की थी कि हम राज्य के कर्मचारियों को केंद्र के समान महंगाई-भत्ता देंगे।

भोपाल: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को कहा कि उनकी सरकार ने राज्य कर्मचारियों का महंगाई भत्ता इस साल जनवरी से चार प्रतिशत बढ़ा कर 42 प्रतिशत करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि इसके साथ राज्य के कर्मचारियों को केन्द्र के समान महंगाई भत्ता मिलेगा।

चौहान ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘.... पिछले दिनों मैंने घोषणा की थी कि हम राज्य के कर्मचारियों को केंद्र के समान महंगाई-भत्ता देंगे। हमने आज फैसला किया है कि केंद्र के समान 42 प्रतिशत महंगाई भत्ता हम जनवरी माह से ही देंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘जनवरी से जून तक महंगाई भत्ते का एरियर तीन समान किस्तों में दिया जाएगा।’ चौहान ने कहा कि वे सभी कर्मचारी, जो छठा वेतनमान प्राप्त कर रहे हैं, उनके महंगाई भत्ते में भी समानुपातिक वृद्धि की जाएगी। 

उन्होंने कहा कि हमने वर्ष 2014 में यह फैसला भी किया था कि जिन कर्मचारियों ने 30 वर्ष की सेवा पूर्ण कर ली है, उन्हें तृतीय समयमान वेतनमान दिया जाएगा। हमने यह फैसला भी किया है कि जिन कर्मचारियों ने एक जुलाई 2023 तक अपनी सेवा के 35 वर्ष पूरे कर लिए हैं, उन कर्मचारियों को चतुर्थ समयमान वेतनमान भी दिया जाएगा। प्रदेश सरकार के इस निर्णय से करीब साढ़े सात लाख राज्य कर्मचारियों को लाभ होगा। 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM