पुणे में राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने पर संगीत मंडली के सदस्य और आयोजक के खिलाफ मामला दर्ज

खबरे |

खबरे |

पुणे में राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने पर संगीत मंडली के सदस्य और आयोजक के खिलाफ मामला दर्ज
Published : Aug 15, 2023, 12:09 pm IST
Updated : Aug 15, 2023, 12:09 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

मामला स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सोमवार को मुंडवा इलाके के एक रेस्तरां-बार में आयोजित संगीत कार्यक्रम का है।

पुणे: महाराष्ट्र के पुणे शहर में पुलिस ने एक संगीत मंडली (म्यूजिक बैंड) के सदस्य और एक कार्यक्रम आयोजक के खिलाफ राष्ट्रीय ध्वज का कथित तौर पर अपमान करने का मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह मामला स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सोमवार को मुंडवा इलाके के एक रेस्तरां-बार में आयोजित संगीत कार्यक्रम का है।

मुंडवा पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया, ''कार्यक्रम के मुख्य कलाकार ने प्रस्तुति के दौरान तिरंगे को भीड़ की ओर उछाला था।'' पुलिस के मुताबिक, कलाकार और कार्यक्रम के आयोजक पर राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम और महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Location: India, Maharashtra, Pune

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM