Kishtwar FlashFloods: किश्तवाड़ में बादल फटने से 60 लोगों की मौत, अस्पतालों में अफरातफरी, राहत-बचाव कार्य जारी

खबरे |

खबरे |

Kishtwar FlashFloods: किश्तवाड़ में बादल फटने से 60 लोगों की मौत, अस्पतालों में अफरातफरी, राहत-बचाव कार्य जारी
Published : Aug 15, 2025, 12:04 pm IST
Updated : Aug 15, 2025, 12:04 pm IST
SHARE ARTICLE
60 people died due to cloudburst in Kishtwar, Jammu and Kashmir news in hindi
60 people died due to cloudburst in Kishtwar, Jammu and Kashmir news in hindi

किश्तवाड़ के चोसिटी गांव में बादल फटने से 60 लोगों की मौत, 160 से ज्यादा घायल, 220 से अधिक लोग लापता

Jammu-Kashmir: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में बादल फटने की घटना ने भारी तबाही मचाई है। चोसिटी गांव में हुई इस आपदा में अब तक 60 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 160 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। अभी भी 220 से अधिक लोग लापता बताए जा रहे हैं। मृतकों में दो सीआईएसएफ जवान भी शामिल हैं।

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के चशोटी गांव में बादल फटने के बाद हालात बेहद भयावह हो गए हैं. गुरुवार दोपहर करीब 12:25 बजे आई इस आपदा में अब तक 46 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जिनमें दो CISF जवान भी शामिल हैं. वहीं 69 लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं।

रातभर रुके रेस्क्यू ऑपरेशन को शुक्रवार सुबह फिर से शुरू किया गया।बारिश के बावजूद पुलिस, सेना, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और स्थानीय लोग मलबे में दबे जीवित लोगों को खोजने में जुटे हुए हैं। प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य को तेज करने के लिए कई अर्थ-मूवर्स तैनात किए हैं, जिनसे विशाल बोल्डर, उखड़े पेड़ और बिजली के खंभे हटाए जा रहे हैं. अधिकारियों के मुताबिक, अब तक 167 लोगों को घायल अवस्था में बचाया गया है।

आपदा में 16 रिहायशी मकान, सरकारी इमारतें, तीन मंदिर, चार पानी की चक्कियां और एक 30 मीटर लंबा पुल बह गया। दर्जनभर से ज्यादा वाहन भी इस बाढ़ की चपेट में आकर तबाह हो गए. बाढ़ से एक अस्थायी बाजार, लंगर स्थल और एक सुरक्षा चौकी भी पूरी तरह से तबाह हो गए हैं।

मचैल माता मंदिर की यात्रा के लिए गए चशोटी गांव में बादल फटने की भयानक घटना ने घायल लोगों और उनके परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया है। अपने प्रियजनों को खो चुके लोग आंसुओं से भरे हुए हैं और अस्पताल में अपने लापता रिश्तेदारों को खोजने की कोशिश कर रहे हैं। उनके हाथों में अपने प्रियजनों की तस्वीरें हैं, जिनकी तलाश वे इस भीषण बाढ़ में कर रहे हैं


(For more news apart from 60 people died due to cloudburst in Kishtwar, Jammu and Kashmir news in hindi, stay tuned to Rozanaspokesman hindi) 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM