ओडिशा में भारी बारिश का कहर, कई घर क्षतिग्रस्त, पुल डूबे

खबरे |

खबरे |

ओडिशा में भारी बारिश का कहर, कई घर क्षतिग्रस्त, पुल डूबे
Published : Sep 15, 2023, 11:40 am IST
Updated : Sep 15, 2023, 11:40 am IST
SHARE ARTICLE
file photo
file photo

आईएमडी ने शुक्रवार को और बारिश होने का अनुमान जताया है।

भुवनेश्वर: ओडिशा में बृहस्पतिवार को हुई भारी बारिश के चलते कोरापुट में कम से कम 40 घर क्षतिग्रस्त हो गए और कंधमाल जिले में 60 'कच्चे' घर नष्ट हो गए तथा पुल डूब गए। बारिश के चलते मल्कानगिरि से मोतू तक सड़क संपर्क टूट गया, जबकि बोलांगीर जिले में स्कूल बंद कर दिए गए।

आईएमडी ने शुक्रवार को और बारिश होने का अनुमान जताया है। विशेष राहत आयुक्त (एसआरसी) कार्यालय ने कहा कि कोरापुट में 40 घरों के क्षतिग्रस्त होने और कंधमाल जिले में 63 'कच्चे' घरों के नष्ट होने की जानकारी मिली है। बोलांगीर जिला प्रशासन ने जिले के सभी स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों को बंद करने की घोषणा की। राज्य में बोलांगीर ब्लॉक में सबसे अधिक 215 मिलीमीटर बारिश हुई।

बारिश ने मलकानगिरि, कंधमाल और बोलांगीर जिलों में तबाही मचाई। मलकानगिरि जिले में कालीमेला में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 326 पर एमवी-96 पुल डूब गया है। आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि कथित तौर पर बाढ़ का पानी पुल और कई अन्य स्थानों के ऊपर पहुंच गया है, साथ ही मल्कानगिरि से मोटू तक संचार सेवाएं बाधित हुई हैं।

बारिश से कंधमाल जिले में भी सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ।आईएमडी ने कहा कि बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव क्षेत्र ने विकराल रूप धारण कर लिया है और अगले दो दिन के दौरान इसके ओडिशा तथा छत्तीसगढ़ में प्रभाव दिखाने का अनुमान है।

आईएमडी ने कहा कि दक्षिण-पश्चिमी मानसून भी राज्य में जोरदार रहा है, जिससे पिछले 24 घंटों में बोलांगीर और रायगढ़ा जिले में बहुत भारी बारिश हुई है।

क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र, भुवनेश्वर के मौसम वैज्ञानिक उमाशंकर दास ने पत्रकारों से कहा, "अगले 24 घंटों के दौरान भारी बारिश जारी रहने के कारण, राज्य में नदियों के जल स्तर में वृद्धि होने पर आंतरिक इलाकों में अचानक बाढ़ आ सकती है।" उन्होंने कहा कि 15 सितंबर से बारिश की तीव्रता धीरे-धीरे कम हो जाएगी।

Location: India, Odisha, Bhubaneswar

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM