गुजरात चुनाव: भाजपा ने उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की, गांधीनगर दक्षिण से अल्पेश ठाकोर को टिकट

खबरे |

खबरे |

गुजरात चुनाव: भाजपा ने उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की, गांधीनगर दक्षिण से अल्पेश ठाकोर को टिकट
Published : Nov 15, 2022, 11:52 am IST
Updated : Nov 15, 2022, 11:52 am IST
SHARE ARTICLE
Gujarat elections: BJP releases third list of candidates
Gujarat elections: BJP releases third list of candidates

तीसरी सूची के साथ भाजपा ने 182 सदस्यीय राज्य विधानसभा चुनाव के लिए 178 सीट पर उम्मीदवारों का नाम घोषित कर दिया है।

अहमदाबाद :  भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को गांधीनगर दक्षिण सीट से अल्पेश ठाकोर को उम्मीदवार बनाते हुए 12 और उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। पार्टी ने अन्य पिछड़ा वर्ग के नेता ठाकोर को राधनपुर सीट के बजाए गांधीनगर दक्षिण सीट से मुकाबले में उतारा है।

वर्ष 2017 के चुनाव के दौरान राज्य में भाजपा विरोधी आंदोलन के चेहरों में से एक ठाकोर 2019 में भाजपा में शामिल हो गए थे। उन्होंने 2017 में कांग्रेस के टिकट पर जीत हासिल की थी, लेकिन 2019 में उपचुनाव में अपनी राधनपुर सीट हार गए थे।

तीसरी सूची के साथ भाजपा ने 182 सदस्यीय राज्य विधानसभा चुनाव के लिए 178 सीट पर उम्मीदवारों का नाम घोषित कर दिया है। राज्य में दो चरणों में एक और पांच दिसंबर को मतदान होना है।

इससे पहले दिन में, भाजपा कार्यकर्ताओं ने पाटन से राहुल देसाई के नाम की संभावित घोषणा के खिलाफ गांधीनगर में राज्य पार्टी मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया।

Location: India, Gujarat, Ahmedabad

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM