मुंबई में खसरे का प्रकोप: बच्चे की मौत, इस साल 126 बच्चे संक्रमित

खबरे |

खबरे |

मुंबई में खसरे का प्रकोप: बच्चे की मौत, इस साल 126 बच्चे संक्रमित
Published : Nov 15, 2022, 12:55 pm IST
Updated : Nov 15, 2022, 12:55 pm IST
SHARE ARTICLE
Measles outbreak in Mumbai
Measles outbreak in Mumbai

शहर में वायरल संक्रमण के प्रकोप के बीच मुंबई में खसरे से एक साल के बच्चे की मौत हो गई है, जबकि इस साल अब तक 126 बच्चे इसके संक्रमण की चपेट...

मुंबई: शहर में वायरल संक्रमण के प्रकोप के बीच मुंबई में खसरे से एक साल के बच्चे की मौत हो गई है, जबकि इस साल अब तक 126 बच्चे इसके संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। नगर निगम के अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

बृह्नमुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) के एक अधिकारी ने कहा कि नल बाजार इलाके में रहने वाला बच्चा चिंचपोकली में बीएमसी द्वारा संचालित कस्तूरबा अस्पताल में पिछले हफ्ते से भर्ती था और सोमवार को उसकी मौत हो गई।

अधिकारि ने बताया कि डॉक्टरों के मुताबिक, “खसरा ब्रांकोनिमोनिया के साथ ही गुर्दे खराब होने व सेप्टीसीमिया” के कारण बच्चे की मौत हुई।.

नगर निकाय के एक बुलेटिन में कहा गया कि मुंबई के कुछ इलाकों में खसरे का प्रकोप देखने को मिला है। सितंबर से कम से कम 96 बच्चे इससे संक्रमित पाए जा चुके हैं जबकि इस साल जनवरी से देखें तो यह आंकड़ा 126 है।

बीएमसी ने खसरा प्रभावित बच्चों के उपचार के लिए कस्तूरबा अस्पताल में एक विशेष वार्ड स्थापित किया है।

बुलेटिन के अनुसार, चार नवंबर से 14 नवंबर के बीच 61 बच्चों को खसरे जैसे लक्षणों के साथ कस्तूरबा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसमें बताया गया कि उनमें से 12 को सोमवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।.

बीएमसी की पूर्व में जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया, “खसरे में बच्चे को बुखार, सर्दी, खांसी और शरीर पर लाल चकत्ते पड़ जाते हैं। इस बीमारी से जटिलताएं उन बच्चों में गंभीर हो सकती हैं जिन्हें आंशिक रूप से टीका लगाया गया है या जिनका टीकाकरण नहीं हुआ है।”

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Congress ਦੇਵੇਗੀ Farmers ਨੂੰ Delhi ਜਾਣ ਨੂੰ ਰਾਹ, Punjab ਦੇ MP Dr. Amar Singh ਕਰ ਗਏ ਐਲਾਨ!

28 Sep 2024 5:58 PM

ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਲਈ PU ਚੋਣਾਂ 'ਚ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਫਸੇ ਸਿੰਙ, ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਪ੍ਰਚਾਰ ਤੇ ਠੋਕ ਕੇ ਬੋਲਦੇ ਮੁੰਡੇ!

31 Aug 2024 4:52 PM

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM