त्रिपुरा में सुबह नौ बजे तक 14 प्रतिशत मतदान

खबरे |

खबरे |

त्रिपुरा में सुबह नौ बजे तक 14 प्रतिशत मतदान
Published : Feb 16, 2023, 11:12 am IST
Updated : Feb 16, 2023, 11:12 am IST
SHARE ARTICLE
14 percent voter turnout till 9 am in Tripura
14 percent voter turnout till 9 am in Tripura

सीईओ ने कहा कि मतदाताओं, विशेषकर महिलाओं में ‘‘उत्साह स्पष्ट देखा जा सकता है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘इससे संकेत मिलता है कि चुनाव स्वतंत्र ...

अगरतला : त्रिपुरा की 60 सदस्यीय विधानसभा के लिए बृहस्पतिवार सुबह नौ बजे तक 14 प्रतिशत मतदान हुआ। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) जी. किरणकुमार दिनकरराव ने यह जानकारी दी। मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और शाम चार बजे तक जारी रहेगा।

सीईओ ने कहा कि मतदाताओं, विशेषकर महिलाओं में ‘‘उत्साह स्पष्ट देखा जा सकता है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘इससे संकेत मिलता है कि चुनाव स्वतंत्र और निष्पक्ष तरीके से हो रहे हैं।’’

टाउन बारडोवली निर्वाचन क्षेत्र से चुनावी मैदान में उतरे राज्य के मुख्यमंत्री माणिक साहा मतदात के शुरुआती घंटों में वोट डालने वालों में शामिल रहे। साहा ने चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत का भरोसा जताया और कहा कि उनकी पार्टी पिछले बार के चुनाव से इस बार बेहतर प्रदर्शन करेगी।

उन्होंने यहां महारानी तुलसीवाटी गर्ल्स स्कूल में स्थापित एक मतदान केंद्र जाते समय संवाददाताओं से कहा, ‘‘मुझे शत प्रतिशत विश्वास है कि भाजपा चुनावों में पूर्ण बहुमत हासिल करेगी। पार्टी को पिछली बार की तुलना में अधिक सीट मिल सकती हैं।’’ यह पूछे जाने पर कि अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, साहा ने कहा, ‘‘हमारी पार्टी में चीजें इस तरह तय नहीं होतीं। अभी मैं मुख्यमंत्री हूं।’’

दिनकरराव ने बताया कि राज्य में कुल 28.13 लाख मतदाता 3,337 मतदान केंद्रों में वोट डालने के पात्र हैं। राज्य में 259 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। उन्होंने बताया कि मतदान शुरू होने के बाद शुरुआती एक घंटे में पूर्वोत्तर राज्य में कहीं किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली और ना ही ईवीएम में गड़बड़ी की कोई खबर मिली।

Location: India, Tripura, Agartala

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM