जम्मू-कश्मीर : आप को लगा बड़ा झटका , वरिष्ठ नेता हर्ष देव सिंह ने छोड़ी पार्टी

खबरे |

खबरे |

जम्मू-कश्मीर : आप को लगा बड़ा झटका , वरिष्ठ नेता हर्ष देव सिंह ने छोड़ी पार्टी
Published : Feb 16, 2023, 6:53 pm IST
Updated : Feb 16, 2023, 6:53 pm IST
SHARE ARTICLE
Jammu and Kashmir: Senior AAP leader Harsh Dev Singh left the party
Jammu and Kashmir: Senior AAP leader Harsh Dev Singh left the party

हर्ष देव सिंह सात मई, 2022 को पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में दिल्ली में ‘आप’ में शामिल हुए थे।

जम्मू : आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता हर्ष देव सिंह ने बृहस्पतिवार को निजी कारणों का हवाला देते हुए पार्टी की जम्मू-कश्मीर इकाई के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता भी छोड़ दी।

हर्ष देव सिंह सात मई, 2022 को पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में दिल्ली में ‘आप’ में शामिल हुए थे। उससे पहले वह जम्मू-कश्मीर नेशनल पैंथर्स पार्टी के अध्यक्ष थे। सिंह ने ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को भेजे अपने इस्तीफे में कहा, “कुछ व्यक्तिगत कारणों से मैं आम आदमी पार्टी में अब और नहीं रह सकता और इसलिए इसे तत्काल प्रभाव से पार्टी छोड़ रहा हूं।”

तीन बार के विधायक ने कहा, “इस पत्र को मेरा पार्टी के जम्मू-कश्मीर अध्यक्ष पद के साथ-साथ ‘आप’ की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा माना जाए” सिंह के पिछले साल आप में शामिल होने को केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी के जम्मू-कश्मीर में विस्तार योजनाओं को अमलीजामा पहनाने के रूप में देखा गया था।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM