उत्तराखंड की दरमा घाटी में पहली बार दिखा हिम तेंदुआ

खबरे |

खबरे |

उत्तराखंड की दरमा घाटी में पहली बार दिखा हिम तेंदुआ
Published : Feb 16, 2023, 6:38 pm IST
Updated : Feb 16, 2023, 6:38 pm IST
SHARE ARTICLE
Snow leopard seen for the first time in Darma valley of Uttarakhand (सांकेतिक फोटो)
Snow leopard seen for the first time in Darma valley of Uttarakhand (सांकेतिक फोटो)

खोजकर्ताओं ने 20 मीटर की दूरी से हिम तेंदुए की तस्वीर खींची।

पिथौरागढ़ (उत्तराखंड) : उत्तरखंड के पिथौरागढ़ जिले की दरमा घाटी में समुद्र तल से 11,120 फुट की ऊंचाई पर पहली बार हिम तेंदुए को देखा गया है। पिथौरागढ़ डिवीजनल वन अधिकारी मोहन डागरे ने बृहस्पतिवार को बताया कि हिमालय के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में रहने वाले जीवों की खोज करने गई टीम ने छह फरवरी को दार गांव के बर्फ से घिरे रास्ते में इस दुलर्भ प्रजाति के तेंदुए को देखा। उन्होंने बताया कि खोजकर्ताओं ने 20 मीटर की दूरी से हिम तेंदुए की तस्वीर खींची।

दागरे ने कहा कि पहली बार इतनी ऊंचाई पर हिम तेंदुए के होने की जानकारी मिली है। उन्होंने बताया कि हिम तेंदुआ आमतौर पर 12 हजार फुट से अधिक ऊंचाई पर रहता है लेकिन दार गांव 11,120 फुट की ऊंचाई पर स्थित है।

उन्होंने बताया कि संभव है कि ऊंचाई पर अधिक बर्फबारी की वजह से हिम तेंदुआ अपना सामान्य आवास छोड़ नीचे की ओर आ गया हो।. दागरे ने बताया कि इससे पहले हिम तेंदुए को राज्य की गढ़वाल हिमालय की नंदा देवी रेंज, हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों और लद्दाख में देखा गया था।

Location: India, Uttarakhand, Dehradun

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM