उत्तराखंड: रुद्रप्रयाग में फंसे 120 तीर्थयात्रियों को निकला गया सुरक्षित, महिलाओं ने खुद तैयार किया हेलीपैड

खबरे |

खबरे |

उत्तराखंड: रुद्रप्रयाग में फंसे 120 तीर्थयात्रियों को निकला गया सुरक्षित, महिलाओं ने खुद तैयार किया हेलीपैड
Published : Aug 16, 2023, 12:59 pm IST
Updated : Aug 16, 2023, 12:59 pm IST
SHARE ARTICLE
 120 People Rescued After Bridge Collapses In Uttarakhand's Rudraprayag
120 People Rescued After Bridge Collapses In Uttarakhand's Rudraprayag

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान यहां भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

चमोली: हिमाचल और उत्तराखंड में पिछले 3 दिनों से बारिश हो रही है. इस दौरान दोनों राज्यों में भूस्खलन और बादल फटने जैसी घटनाओं में 80 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई. मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान यहां भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। उधर, उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में मध्यमहेश्वर धाम के दर्शन करने आए करीब 250 तीर्थयात्री फंस गए। दरअसल मध्यमहेश्वर धाम और हाईवे के बीच बना पुल बारिश के कारण ढह गया.

इसके बाद हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया लेकिन धाम में उसके उतरने की जगह नहीं मिली. तभी 7 से ज्यादा स्थानीय महिलाएं आगे आईं और उन्होंने कुछ ही घंटों में हेलीपैड तैयार कर दिया. इसके बाद वहां फंसे तीर्थयात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया.

इस बीच, हिमाचल प्रदेश के चमोली जिले में जोशीमठ के पास भूस्खलन के कारण एक घर ढह गया। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई. यह घटना मंगलवार शाम पिप्पलकोटी और जोशीमठ के बीच बद्रीनाथ हाईवे पर हेलंग गांव में हुई।

चमोली पुलिस के मुताबिक, जिले के पीपलकोटी, गडोरा, नवोदय विद्यालय पीपलकोटी, गुलाबकोटी, पागलनाला और विष्णुप्रयाग क्षेत्र में हाईवे क्षतिग्रस्त हो गया है. हाल के दिनों में राज्य में भारी बारिश, भूस्खलन और बादल फटने से जुड़ी घटनाओं में 55 लोगों की मौत हो गई है. 950 से ज्यादा सड़कें जगह-जगह बंद हैं.

Location: India, Uttarakhand, Dehradun

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM