मप्र : एक्सप्रेस ट्रेन का इंजन, पावर कोच पटरी से उतरे, कोई हताहत नहीं

खबरे |

खबरे |

मप्र : एक्सप्रेस ट्रेन का इंजन, पावर कोच पटरी से उतरे, कोई हताहत नहीं
Published : Sep 16, 2023, 12:42 pm IST
Updated : Sep 16, 2023, 12:42 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

रतलाम मंडल की चिकित्सा और दुर्घटना राहत ट्रेन घटनास्थल पर पहुंच गई हैं।

भोपाल: दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से महाराष्ट्र के मिरज जंक्शन जा रही एक एक्सप्रेस ट्रेन का इंजन और पावर कोच शनिवार सुबह मध्य प्रदेश में रतलाम-दाहोद रेल खंड के बीच पटरी से उतर गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी खेमराज मीना ने बताया कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

उन्होंने कहा, “ट्रेन संख्या 12494 (हजरत निजामुद्दीन और मिरज जंक्शन के बीच चलने वाली दर्शन एक्सप्रेस) का इंजन और पावर कोच पटरी से उतर गए।”

मीना ने बताया कि रतलाम मंडल की चिकित्सा और दुर्घटना राहत ट्रेन घटनास्थल पर पहुंच गई हैं। उन्होंने कहा कि मार्ग पर ट्रेन परिचालन बहाल करने का काम जारी है। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि घटना भोपाल से करीब 320 किलोमीटर दूर मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले में अमरगढ़ रेलवे स्टेशन के पास हुई।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM