PM Modi Birthday Gift: 13 साल की बच्ची का पीएम मोदी को अनोखा तोहफा, वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में नाम हुआ दर्ज

खबरे |

खबरे |

PM Modi Birthday Gift: 13 साल की बच्ची का पीएम मोदी को अनोखा तोहफा, वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में नाम हुआ दर्ज
Published : Sep 16, 2024, 7:46 pm IST
Updated : Sep 16, 2024, 7:46 pm IST
SHARE ARTICLE
13 year old girl unique gift to PM Modi news in hindi
13 year old girl unique gift to PM Modi news in hindi

शकीना ने 800 किलो बाजरे का इस्तेमाल कर 600 वर्ग फीट में पीएम मोदी की एक बड़ी तस्वीर बनाई है।

PM Modi Birthday Gift News In Hindi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 सितंबर को अपना 74वां जन्मदिन मनाने जा रहे हैं। लेकिन उससे पहले एक छोटी बच्ची ने पीएम मोदी को जन्मदिन के तोहफे के तौर पर उनकी तस्वीर बनाकर चौंका दिया है। तस्वीर के जरिए इस 13 साल की लड़की ने एक रिकॉर्ड बना दिया है। लड़की का नाम प्रेस्ली शेकिना बताया जा रहा है। शकीना के नाम 800 किलोग्राम बाजरे का उपयोग करके दुनिया की सबसे बड़ी पेंटिंग बनाने का विश्व रिकॉर्ड है। शेकिना ने यह तस्वीर पीएम मोदी को उनके जन्मदिन से पहले बधाई देने के लिए बनाई थी।

13 साल की स्कूली छात्रा शेकिना ने 800 किलोग्राम बाजरे का उपयोग करके प्रधान मंत्री मोदी का चित्र बनाया, जिसके लिए उसे लगातार 12 घंटे काम करना पड़ा। प्रेस्ली शेकिना चेन्नई के कोलापक्कम इलाके में रहने वाले प्रताप सेल्वम और संकिरानी की बेटी हैं। प्रेस्ली शेकिना 8वीं कक्षा में पढ़ती हैं।

एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, शकीना ने 800 किलो बाजरे का इस्तेमाल कर 600 वर्ग फीट में पीएम मोदी की एक बड़ी तस्वीर बनाई है। शकीना ने सुबह 8.30 बजे काम शुरू किया और रात 8.30 बजे खत्म किया। इसके लिए प्रेस्ली को सम्मानित किया गया है। इस लड़की का नाम UNICO वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो गया है। यूनिको वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने प्रेस्ली शेकिना को वर्ल्ड रिकॉर्ड सर्टिफिकेट और मेडल से सम्मानित किया।

UNICO वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज

यूनिको वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने प्रेस्ली के इस काम को रिकॉर्ड किया। इसे छात्र उपलब्धि श्रेणी के अंतर्गत सूचीबद्ध किया गया है। यूनिको वर्ल्ड रिकॉर्ड के निदेशक आर शिवरामन ने प्रेस्ली शेकिना को विश्व रिकॉर्ड प्रमाणपत्र और पदक से सम्मानित किया। अपने अनोखे रिकॉर्ड के लिए शकीना की हर तरफ चर्चा हो रही है। स्कूल में छात्र की खूब तारीफ हो रही है।

(For more news apart from 13 year old girl's unique gift to PM Modi news in hindi, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)

Tags: pm modi

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

राणा गुरजीत सिंह और राजा वड़िंग के बारे में क्या बोले बरिन्दर सिंह ढिल्लों

09 Apr 2025 5:26 PM

थार वाली महिला कांस्टेबल के बाद इंस्पेक्टर से 1 किलो चिट्टा बरामद

08 Apr 2025 6:59 PM

Punjab Latest Top News Today देखिये खास खबरें,Spokesman TV | LIVE

08 Apr 2025 6:56 PM

मनोरंजन कालिया हमला मामले में पंजाब पुलिस की प्रेस कॉन्फ्रेंस, 12 घंटे में सुलझी गुत्थी!

08 Apr 2025 6:54 PM

अमृतसर में हो रही समलैंगिक परेड को लेकर छिड़ा विवाद |Gay Parade in Amritsar

08 Apr 2025 5:45 PM

Spokesman Di Sath :इस गांव में फैक्ट्री बांट रही है मौत! हर घर में कैंसर, पीलिया के मरीज| Nimrat Kaur

08 Apr 2025 5:44 PM