महाराष्ट्र में यात्री ट्रेन के पांच डिब्बों में लगी आग, कोई हताहत नहीं

खबरे |

खबरे |

महाराष्ट्र में यात्री ट्रेन के पांच डिब्बों में लगी आग, कोई हताहत नहीं
Published : Oct 16, 2023, 5:59 pm IST
Updated : Oct 16, 2023, 5:59 pm IST
SHARE ARTICLE
Fire breaks out in five coaches of passenger train in Maharashtra, no casualties
Fire breaks out in five coaches of passenger train in Maharashtra, no casualties

आग लगने के कारण का तत्काल पता नहीं चल सका है।

मुंबई : महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में नारायनडोहो स्टेशन के पास डीजल-इलेक्ट्रिक बहु इकाई (डीईएमयू) यात्री ट्रेन के पांच डिब्बों में सोमवार दोपहर आग लग गई। इस घटना में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है। अधिकारियों ने यह जानकारीदी। अधिकारियों ने बताया कि घटना तब हुई जब ट्रेन बीड जिले के आष्टी स्टेशन से पश्चिमी महाराष्ट्र में अहमदनगर की ओर जा रही थी।

मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डॉ शिवराज मानसपुरे ने पीटीआई-भाषा से कहा कि आग लगने की घटना में कोई भी यात्री जख्मी नहीं हुआ है और आग दोपहर करीब तीन बजे शुरू हुई। उन्होंने कहा कि आग को बुझाने के लिए अहमदनगर जिले से दमकल की गाड़ियों को बुलाया गया। आग लगने के कारण का तत्काल पता नहीं चल सका है।

सीपीआरओ मध्य रेलवे ने जानकारी देते हुए बताया कि अहमदनगर और नारायणपुर स्टेशनों के बीच दोपहर 3 बजे 8 डिब्बों वाली डेमू ट्रेन के 5 डिब्बों में आग लग गई. किसी के घायल होने या मौत की सूचना नहीं है. आग लगने पर सभी यात्री ट्रेन से उतर गए थे. जलते डिब्बों के अंदर कोई भी व्यक्ति नहीं फंसा. रेलवे अधिकारियों द्वारा अग्निशामकों को बुलाया गया है. इस हादसे में कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ. आग पर काबू पाने की कोशिशें जारी हैं.

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM