मप्र : विदिशा में दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में तीन लोगों की मौत

खबरे |

खबरे |

मप्र : विदिशा में दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में तीन लोगों की मौत
Published : Oct 16, 2023, 12:32 pm IST
Updated : Oct 16, 2023, 12:32 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

टक्कर के बाद एक मोटरसाइकिल के दो सवारों और दूसरे वाहन के एक सवार की मौत हो गई।

विदिशा  : मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर होने से तीन लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना रविवार की शाम को जिला मुख्यालय से लगभग 50 किलोमीटर दूर, पथरी पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत शहर वासा गांव के पास हुई।

पथरी पुलिस थाना प्रभारी बबीता सिंह ने बताया कि घटना के समय दोनों वाहनों में तीन-तीन लोग सवार थे। उन्होंने बताया कि टक्कर के बाद एक मोटरसाइकिल के दो सवारों और दूसरे वाहन के एक सवार की मौत हो गई।

अधिकारी ने बताया कि हादसे में तीन अन्य लोग घायल हो गए और उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है। 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM