गुजरात चुनाव के पहले चरण के लिए 1,362 में से 999 नामांकन पत्र वैध पाए गए

खबरे |

खबरे |

गुजरात चुनाव के पहले चरण के लिए 1,362 में से 999 नामांकन पत्र वैध पाए गए
Published : Nov 16, 2022, 1:13 pm IST
Updated : Nov 16, 2022, 1:13 pm IST
SHARE ARTICLE
999 out of 1,362 nomination papers found valid for first phase of Gujarat elections
999 out of 1,362 nomination papers found valid for first phase of Gujarat elections

निर्वाचन आयोग ने पहले चरण के चुनाव के लिए पांच नवंबर से नामांकन पत्र स्वीकारना शुरू कर दिया था। नामांकन भरने की आखिरी तारीख 14 नवंबर थी।

अहमदाबाद : गुजरात विधानसभा की 89 सीटों पर पहले चरण में होने वाले चुनाव के लिए दाखिल 1,362 नामांकन पत्रों में से 999 वैध पाए गए हैं। राज्य निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पहले चरण के चुनाव के लिए नामांकन पत्रों की छंटनी का अंतिम दिन मंगलवार को था। पहले चरण के तहत मतदान एक दिसंबर को होगा।

निर्वाचन आयोग ने पहले चरण के चुनाव के लिए पांच नवंबर से नामांकन पत्र स्वीकारना शुरू कर दिया था। नामांकन भरने की आखिरी तारीख 14 नवंबर थी।

राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय ने एक विज्ञप्ति जारी कर बताया कि उचित जांच के बाद 999 पत्र वैध पाए गए। उन्होंने बताया कि पांच दिसंबर को 93 सीटों पर होने वाले दूसरे चरण के मतदान के लिए अब तक 341 नामांकन पत्र मिल चुके हैं। दूसरे चरण के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया 10 नवंबर से शुरू हुई थी।

मुख्यमंत्री भूपेश पटेल बुधवार को नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। वह अहमदाबाद की घाटलोडिया सीट से चुनाव लड़ेंगे। इस सीट के लिए दूसरे चरण में मतदान होगा।

दूसरे चरण में बनासकांठा, पाटन, मेहसाणा, साबरकांठा, गांधीनगर, अरावली, अहमदाबाद, आणंद, खेड़ा, पंचमहल, दाहोद और वड़ोदरा सीट के लिए मतदान होगा। दूसरे चरण के मतदान के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की आखिरी तारीख 17 नवंबर है और उनकी छंटनी 18 नवंबर को की जाएगी।

पहले चरण के लिए नाम वापस लेने की अंतिम तारीख 17 नवंबर है, जबकि दूसरे चरण के लिए 21 नवंबर तक नाम वापस लिया जा सकता है। मतों की गिनती आठ दिसंबर को होगी।

Location: India, Gujarat, Ahmedabad

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Congress ਦੇਵੇਗੀ Farmers ਨੂੰ Delhi ਜਾਣ ਨੂੰ ਰਾਹ, Punjab ਦੇ MP Dr. Amar Singh ਕਰ ਗਏ ਐਲਾਨ!

28 Sep 2024 5:58 PM

ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਲਈ PU ਚੋਣਾਂ 'ਚ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਫਸੇ ਸਿੰਙ, ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਪ੍ਰਚਾਰ ਤੇ ਠੋਕ ਕੇ ਬੋਲਦੇ ਮੁੰਡੇ!

31 Aug 2024 4:52 PM

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM