महाराष्ट्र में अकोला की तरफ बढ़ी राहुल गांधी का ‘भारत जोड़ो यात्रा’

खबरे |

खबरे |

महाराष्ट्र में अकोला की तरफ बढ़ी राहुल गांधी का ‘भारत जोड़ो यात्रा’
Published : Nov 16, 2022, 10:14 am IST
Updated : Nov 16, 2022, 10:14 am IST
SHARE ARTICLE
'Bharat Jodo Yatra' moves towards Akola in Maharashtra
'Bharat Jodo Yatra' moves towards Akola in Maharashtra

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में सात सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई ‘भारत जोड़ो’ यात्रा का यह 70वां दिन है।

वाशिम :  कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में ‘भारत जोड़ो’ यात्रा बुधवार को अपने महाराष्ट्र चरण के 10वें दिन वाशिम जिले से एक बार फिर शुरू हुई। जम्भरून फाटा से सुबह छह बजे आरंभ हुई यह पदयात्रा शाम को मेड़शी गांव पहुंचेगी और रात में अकोला जिले के पातुर में ठहरेगी।

सात सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई ‘भारत जोड़ो’ यात्रा का यह 70वां दिन है।

राहुल ने मंगलवार को दावा किया था कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) रोज संविधान पर हमला करती रहती है, क्योंकि वह यह स्वीकार नहीं करना चाहती कि दलितों, आदिवासियों और गरीबों को अधिकार मिलने चाहिए।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) और 2016 में नोटबंदी लागू करने के फैसले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि इन दोनों ही कदमों का इस्तेमाल छोटे और मध्यम व्यापारियों, दुकानदारों और किसानों को ‘‘खत्म करने के लिए हथियार’’ के रूप में किया गया था।.

राहुल ने हिंदुत्व विचारक वी डी सावरकर की भी आलोचना की थी और आरोप लगाया था कि वह ब्रिटिश हुकूमत के लिए ‘काम करते थे’ और उससे पेंशन लेते थे।

कांग्रेस की व्यापक जनसंपर्क पहल ‘भारत जोड़ो यात्रा’ सात नवंबर को तेलंगाना से महाराष्ट्र में दाखिल हुई थी। राज्य में यह पदयात्रा अब तक नांदेड़, हिंगोली और वाशिम जिलों से गुजर चुकी है।.

यह यात्रा 20 नवंबर को मध्य प्रदेश में प्रवेश करने से पहले महाराष्ट्र के अकोला और बुलढाणा जिलों से भी गुजरेगी।

महाराष्ट्र में महा विकास आघाडी (एमवीए) में कांग्रेस की सहयोगी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और उद्धव ठाकरे नीत शिवसेना गुट के नेताओं ने भी इस यात्रा में हिस्सा लिया है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM