पंजाब में सरकारी स्कूलों के नाम रखे जाएंगे शहीदों के नाम पर, जानें अपडेट

खबरे |

खबरे |

पंजाब में सरकारी स्कूलों के नाम रखे जाएंगे शहीदों के नाम पर, जानें अपडेट
Published : Nov 16, 2022, 11:53 am IST
Updated : Nov 16, 2022, 11:57 am IST
SHARE ARTICLE
Government schools in Punjab to be named after martyrs, know updates
Government schools in Punjab to be named after martyrs, know updates

पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि राज्य के सरकारी स्कूलों के नाम शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के नाम पर रखे जाएंगे

पंजाब में शहीदों को सम्मान देने और उनके बलिदान को याद करने के लिए यह अहम कदम उठाया गया है. इसके तहत राज्य के सरकारी स्कूलों के नाम शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के नाम पर रखे जाएंगे। इसके लिए प्रस्ताव पारित करने को कहा गया है।

चंडीगढ़: पंजाब के स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने मंगलवार को कहा है कि राज्य के सरकारी स्कूलों के नाम शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के नाम पर रखे जाएंगे। बैंस ने कहा कि ग्राम पंचायतों और स्कूल प्रबंधन समितियों को स्कूलों के नाम बदलने के लिए प्रस्ताव पारित करने को कहा गया है।

 
मंत्री ने एक बयान में कहा कि इसके बाद वे अगले महीने तक शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों की जीवनी के साथ प्रधानाचार्यों के माध्यम से प्रस्ताव राज्य मुख्यालय को भेजें। बैंस ने कहा कि यह फैसला इसलिए किया गया है ताकि आने वाली पीढ़ियों को देश के लिए शहीद होने वाले लोगों और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान के बारे में पता चल सके।


हरियाणा नें भी उठाया था कदम :
इससे पहले हरियाणा में भी ये पहल शुरू हुई थी। हरियाणा में भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार ने शहीदों के सम्मान में बड़ा कदम उठाया था। जिसमें कहा गया था कि प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों का नामकरण शहीदों के नाम पर होगा। इसके अलावा गांवों में जाने वाली पीडब्ल्यूडी की सड़कों के नाम भी शहीदों के नाम पर रखे जाने की घोषणा की गई थी।
 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM