जम्मू-कश्मीर: राजौरी में सैन्य शिविर के बाहर गोलीबारी, दो मासूम की मौत

खबरे |

खबरे |

जम्मू-कश्मीर: राजौरी में सैन्य शिविर के बाहर गोलीबारी, दो मासूम की मौत
Published : Dec 16, 2022, 1:23 pm IST
Updated : Dec 16, 2022, 1:23 pm IST
SHARE ARTICLE
Jammu and Kashmir: Firing outside army camp in Rajouri, two innocent killed
Jammu and Kashmir: Firing outside army camp in Rajouri, two innocent killed

गुस्साए स्थानीय लोगों ने जम्मू-पुंछ राष्ट्रीय राजमार्ग को बाधित कर दिया और घटना के संबंध में जांच की मांग की। स्थानीय लोगों को शांत कराने के लिए...

राजौरी/जम्मू : जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में शुक्रवार सुबह सैन्य शिविर के बाहर गोलीबारी की घटना में दो आम नागरिकों की मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। सेना ने गोलीबारी और आम नागरिकों के हताहत होने की घटना के लिए ‘‘अज्ञात आतंकवादियों’’ को जिम्मेदार ठहराया है जबकि अधिकारियों ने पहले कहा था कि सेना के एक संतरी ने कथित रूप से गोलीबारी की जिससे लोग हताहत हुए।

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोग सड़कों पर उतर आए और सेना के शिविर के अल्फा गेट के बाहर हुई हत्याओं के विरोध में शिविर पर पथराव किया।

गुस्साए स्थानीय लोगों ने जम्मू-पुंछ राष्ट्रीय राजमार्ग को बाधित कर दिया और घटना के संबंध में जांच की मांग की। गुस्साए स्थानीय लोगों को शांत कराने के लिए वरिष्ठ असैन्य एवं पुलिस अधिकारी मौके पर हैं। उन्होंने कहा कि घटना सुबह करीब सवा छह बजे हुई जब स्थानीय लोगों का एक समूह काम के लिए सैन्य शिविर के अल्फा गेट के पास जा रहा था।

अधिकारियों ने मृतकों की पहचान कमल कुमार और सुरिंदर कुमार के रूप में की है। दोनों ही राजौरी के निवासी थे और घायल अनिल कुमार उत्तराखंड का निवासी है जिसका सेना के अस्पताल में इलाज चल रहा है।

सेना के ‘व्हाइट नाइट कोर’ ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर ट्वीट किया, ‘‘सैन्य अस्पताल के पास राजौरी में सुबह अज्ञात आतंकवादियों की गोलीबारी की घटना में दो लोगों की मौत हो गई है। पुलिस, सुरक्षा बल और नागरिक प्रशासन के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं।’’

अधिकारी ने कहा कि शहर में स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM