महाराष्ट्र : तीन किशोर अचानक हुए लापता, मामला दर्ज

खबरे |

खबरे |

महाराष्ट्र : तीन किशोर अचानक हुए लापता, मामला दर्ज
Published : Dec 16, 2022, 1:29 pm IST
Updated : Dec 16, 2022, 1:29 pm IST
SHARE ARTICLE
Maharashtra: Three teenagers suddenly go missing, case registered
Maharashtra: Three teenagers suddenly go missing, case registered

एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि किशोरों की उम्र करीब 16 साल है और बुधवार शाम से उनका पता नहीं चल पा रहा है।

ठाणे (महाराष्ट्र) : महाराष्ट्र के ठाणे जिले के उत्तान में तीन किशोर दोस्त अपने इलाके से लापता हो गए हैं, जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि किशोरों की उम्र करीब 16 साल है और बुधवार शाम से उनका पता नहीं चल पा रहा है।

मीरा भायंदर-वसई विरार (एमबीवीवी) पुलिस आयुक्तालय के तहत उत्तान थाने के अधिकारी ने कहा, ‘‘उत्तान के धावगी में रहने वाले तीन लड़के खेलने गए थे लेकिन वे घर नहीं लौटे हैं। उनके परिजनों ने हर जगह उनकी खोज की लेकिन उन्हें तलाशने में नाकाम रहे। इसके बाद उन्होंने पुलिस से संपर्क किया और गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।’’’

उन्होंने बताया कि भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 363 (अपहरण) के तहत मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM