Chhattisgarh News : बारूदी सुरंग धमाके में शामिल रहे चार नक्सली गिरफ्तार

खबरे |

खबरे |

Chhattisgarh News : बारूदी सुरंग धमाके में शामिल रहे चार नक्सली गिरफ्तार
Published : Dec 16, 2023, 4:22 pm IST
Updated : Dec 16, 2023, 4:22 pm IST
SHARE ARTICLE
Chhattisgarh News Four Naxalites involved in landmine blast arrested
Chhattisgarh News Four Naxalites involved in landmine blast arrested

सुरक्षा बलों ने शनिवार को चार नक्सलियों मुकुंद नरवास (45): 45), अर्जुन पोटाई (26) और दशरथ दुग्गा (35) को गिरफ्तार कर लिया है।

Chhattisgarh News :  छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कांकेर जिले में सुरक्षाबलों ने बारूदी सुरंग विस्फोट की घटना में शामिल चार नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना में सुरक्षा बल के एक जवान की मृत्यु हो गई थी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों ने शनिवार को चार नक्सलियों मुकुंद नरवास (45): 45), अर्जुन पोटाई (26) और दशरथ दुग्गा (35) को गिरफ्तार कर लिया है।

उन्होंने बताया कि इस महीने की 14 तारीख को परतापुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत सड़कटोला गांव के करीब नक्सलियों ने बारूदी सुरंग में विस्फोट कर दिया था। इस घटना में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के हेड कांस्टेबल अखिलेश कुमार राय की मृत्यु हो गई थी।

अधिकारियों ने बताया कि घटना के बाद पुलिस दल ने मामले की जांच शुरू की थी। जांच के दौरान सुरक्षाबलों ने आज चार नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है।

Location: India, Chhatisgarh, Raipur

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM