जम्मू-कश्मीर के डोडा में कुल्हाड़ी से काटकर व्यक्ति की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

खबरे |

खबरे |

जम्मू-कश्मीर के डोडा में कुल्हाड़ी से काटकर व्यक्ति की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
Published : Jun 17, 2023, 1:20 pm IST
Updated : Jun 17, 2023, 1:20 pm IST
SHARE ARTICLE
Man hacked to death with an ax in Jammu and Kashmir's Doda, accused arrested
Man hacked to death with an ax in Jammu and Kashmir's Doda, accused arrested

इस हमले में एक महिला भी घायल हो गई।

जम्मू : जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में 66 वर्षीय एक व्यक्ति की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई। इस हमले में एक महिला भी घायल हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि आरोपी भैरव सिंह (31) को घटना के चार घंटे के भीतर गंडोह इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी सिंह ने शुक्रवार शाम गंडोह इलाके में रामकृष्ण नाम के एक व्यक्ति पर कुल्हाड़ी से हमला किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई तथा इस घटना में अंजू देवी (42) नाम की एक महिला भी घायल हो गई। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को जंगल से दबोच लिया।

अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तारी के दौरान आरोपी ने अपराध में इस्तेमाल किए गए हथियार से खुद को भी घायल कर लिया।उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि यह घटना दो समूहों के बीच किसी पुराने पारिवारिक विवाद को लेकर हुई।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM