गोवा विधानसभा का मानसून सत्र 18 जुलाई से होगा शुरू

खबरे |

खबरे |

गोवा विधानसभा का मानसून सत्र 18 जुलाई से होगा शुरू
Published : Jun 17, 2023, 11:13 am IST
Updated : Jun 17, 2023, 11:13 am IST
SHARE ARTICLE
Monsoon session of Goa Assembly to begin from July 18
Monsoon session of Goa Assembly to begin from July 18

यह सत्र 18 दिन का होगा और इसके अगस्त के पहले सप्ताह में समाप्त होने की संभावना है।’’

पणजी : गोवा विधानसभा का मानसून सत्र 18 जुलाई से शुरू होगा। राज्य के राज्यपाल पी एस श्रीधरन पिल्लई ने शुक्रवार को इस आशय का आदेश जारी किया। राज्य विधानमंडल के वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को बताया, ‘‘राज्यपाल ने 18 जुलाई से मानसून सत्र बुलाया है। यह सत्र 18 दिन का होगा और इसके अगस्त के पहले सप्ताह में समाप्त होने की संभावना है।’’

अधिकारी के मुताबिक, सत्र की वास्तविक अवधि कार्य मंत्रणा समिति की बैठक में तय की जाएगी, जो जल्द ही आयोजित होगी। विपक्ष के नेता यूरी अलेमाओ ने कहा कि पिछले रिकॉर्ड को देखते हुए, आशंका है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली राज्य सरकार आखिरी समय में कुछ शुद्धिपत्र जारी करके सत्र की अवधि कम कर सकती है।

उन्होंने कहा, ‘‘हिम्मत है तो सरकार 18 दिन तक सदन में विपक्ष का सामना करके दिखाए।’’ अलेमाओ ने कहा कि वह सत्र के दौरान की आम रणनीति तैयार करने के लिए जल्द ही विपक्षी दलों की बैठक बुलाएंगे। कांग्रेस नेता ने कहा कि सत्र के दौरान विपक्षी दल प्रमोद सावंत के नेतृत्व वाली सरकार से खनन कार्यों को फिर से शुरू नहीं करने, महादेई नदी के पानी को मोड़ने और बेरोजगारी व भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों पर सवाल करेंगे।

Location: India, Goa, Panaji

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM